ब्रांड प्रेस्टीज के 5 शानदार OTG Oven
Top 5 Prestige OTG Review
आपका होम एण्ड किचन एप्लायंसेस पर हार्दिक स्वागत है। अब तक आपने हमारे लिखे अनेक रिव्यू एवं गाइड पढी है। आशा है आपको उपकरणों को खरीदनें में सुविधा हुई होगी? इसी श्रंृखला में आज हम ओवन टोस्टर ग्रिल ओटीजी पर रिव्यू कर रहे हैं। लेख में इस पर बाइंग गाइड भी है। यह लेख मुख्य रूप से भारतीय ब्रांड प्रेस्टीज के ओटीजी पर लिखा गया है। मित्रों, आप पढ़ रहे हैं, Top 5 Prestige OTG Review & Buying Guide in Hindi 2022.
क्या आप अन्य ब्रांड के ओटीजी की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं? पढ़े लेख, Best OTG Oven in india 2022.
लेख को निम्न भागों में बांटा गया है-
क्या आप अन्य सामान्य विषयों पर उपयोगी लेख पढ़ना चाहते हैं? कृपया विजिट करे First View & Opinion
ओवन की सामान्य जानकारी
ओवन टोस्टर ग्रिल से संबंधित के लिये पढ़ें, ओटीजी की सामान्य जानकारी।
Top 5 Prestige OTG Review & Buying Guide in Hindi
रिव्यू तथा सलाह
1. 800-Watt Oven Toaster Grill
अमेजन पर मूल्य
माॅडल नम्बर : POTG 9 PC
प्रेस्टीज का यह ओवन 800 वाट पावर का है। इसकी क्षमता 9 लीटर है। यह किसी छोटे परिवार के लिये उपयोगी है। इसकी सहायता से 2 अथवा 3 लोगों के लिये बैकिंग ग्रिलीग अथवा टोस्टिंग की जा सकती है। यह पिज्जा अथवा केक बनाने के लिये आदर्श उपकरण है। इसमें सामने की ओर 2 सुविधाजनक नाब दी गई है। जिसकी सहायता से तापमान एवं समय की सेटिंग की जा सकती है। Top 5 Prestige OTG Review & Buying Guide in Hindi
हेडिंल बड़ा है एवं हमेशा कूल रहता है। अर्थात जब भी आप ओवन को खोलेगें यह गर्म महसूस नहीं होगा। बेकिंग टे्र पर एनेमल किया गया है। यह जाली के साथ है। सामने की ओर ग्लास डोर को बड़ा बनाया गया है। यह अच्छे पारदर्शी कांच का बना हुआ है। जिससे पकने वाली सामग्री को किसी भी समय देखा जा सकता है। उपकरण की बनावाट शानदार है। कम्पनी इस उपकरण पर 1 वर्ष की वारंटी दे रही है।
This is not Prestige OTG 19 Ltr with Rotisserie.
सलाह : यह ओवन किसी छोटे परिवार के लिये उपयोगी है। ओवन के अंदर एकसमान तापमान बना रहता है। इसे आप कन्ट्रोल भी कर सकते हैं। आकर्षक बनावट तथा डिजाइन का यह उपकरण किचन की शान बढ़ाता है। अमेजन पर इसका मूल्य रूपये 3045 है। सामान्य ओवन की अपेक्षा यह कीमती है। लम्बे समय तक अच्छी सर्विस देगा। अवश्य खरीदें।
Top 5 Prestige OTG Review & Buying Guide in Hindi 2022
उपकरण की विशेषताएं
- आकर्षक बनावट
- शानदार डिजाइन
- 9 लीटर क्षमता
- छोटे परिवार के लिये उपयोगी
- बड़ा तथा कूल हेडिंल
2. 1380-Watt Oven Toaster Grill
अमेजन पर मूल्य
माॅडल नम्बर : POTG 19 PCR
कम्पनी का यह प्रेस्टीज ब्रांड ओवन 19 लीटर क्षमता का है। इसका पावर 1380 वाट है। यह उपकरण 4 या 5 लोगों के परिवार के लिये उपयोगी है। इसकाी शानदार बनावाट तथा फिनिशिंग प्रभावित करती है। यह उपकरण आकर्षक डयूल कलर में बाजार में पेश किया गया है। इसके सामने की ओर बड़ा पादर्शी दरवाजा लगाया गया है। कुकिंग चेम्बर में अधिक जगह है। जिससे सामग्री अच्छी तरह से पकती है। इसमें बड़े केक तथा पिज्जा आदि भी अच्छी तरह से पक जाते हैं। Top 5 Prestige OTG Review & Buying Guide in Hindi
कन्ट्रोल के लिये तीन नाब दी गई है। जिसकी सहायता से उपकरण को कन्ट्रेाल किया जाता है। इनमें टाइमर, टेम्परेचर तथा आवश्यक पावर का चयन किया जा सकता है। सामने की ओर पेनल पर इंडीकेटर भी लगाया गया है। जिससे उपकरण के वर्किग में होने की जानकारी मिलती रहती है। ओवन की क्रम्प टे्र ड्राप डाउन होने के कारण यह बेकिंग में अतिरिक्त सुविधा देती है। उपकरण के तापमान को 100 से 250 डिग्री तक बढ़ाया जा सकता है।
ओवन की रोटरी किसी भी सामग्री को अच्छी तरह से घुमाते हुये उसकी बैंकिंग करती है। इसके साथ ही कुछ अतिरिक्त एसेसरीज भी उपलब्ध कराई गई है। जिससे उपकरण को उपयोग में लेना आसान हो जाता है। इस ओवन पर आपको 1 वर्ष की वारंटी मिलती है।
सलाह : Prestige का यह ओवन रोटरी के साथ है। जिससे आप किसी सामग्री को अच्छी तरह से पका सकते हैं। काम्पेक्ट डिजाइन तथा हाई क्लास वर्किग प्रभावित करती है। अमेजन पर इसका मूल्य रूपये 4923 है। अच्छी खरीद है।
उपकरण की विशेषताएं
- 19 लीटर केपेसिटी
- 1380 वाट पावर
- रोटरी लगाई गई है
- टेम्परेचर रेंज 100 से 250 डिग्री
- काम्पेक्ट डिजाइन
3. 1380-Watt Oven Toaster Grill
अमेजन पर मूल्य
माॅडल नम्बर : POTG 19L 41463
लाल रंग में उपलब्ध यह ओवन 1380 वाट पावर का है। इसकी क्षमता 19 लीटर है। यह रोटरी के साथ उपलब्ध है। कम्पनी ने इसके साथ ही कुछ अतिरिक्त एसेसरीज भी उपलब्ध कराई है। सामने की ओर बड़ा डोर है जिसमें कूल टच हेडिंल लगाया गया है। अंदर की ओर केविटी को बड़ा बनाया गया है। इसके अंदर रखने के लिये टे्र जालीदार ढक्कन के साथ है। केक बनाने तथा पिज्जा के लिये आदर्श उपकरण है। कम्पनी इस शानदार उपकरण पर 1 वर्ष की वारंटी दे रही है।
You are reading, Top 5 Prestige OTG Review & Buying Guide in Hindi.
Control पेनल को आकर्षक एवं सुविधाजनक बनाया गया है। यह इंडीकेटर के साथ है। आप इस उपकरण में तापमान, समय तथा आवश्यक पावर सलेक्ट कर सकते हैं। इसे 100 से 250 डिग्री तापमान तक आपरेट किया जा सकता है। Read, Top 5 Prestige OTG Review & Buying Guide in Hindi.
सलाह : लाल कलर में उपलब्ध यह शानदार ओवन आपकी किचन की शोभा बढ़ायेगा। यह आकर्षक ओवन अमेजन पर रूपये 5485 में उपलब्ध है। अच्छी खरीद है। विश्वास करें, लम्बे समय तक बिना किसी रूकावट के इसे उपयोग में लेते रहेगें। अवश्य खरीदें।
उपकरण की विशेषताएं
- आकर्षक लाल रंग में उपलब्ध
- 1380 वाट पावर
- 19 लीटर केपेसिटी
- 4 या 5 लोगों के परिवार के लिये आदर्श
- रोटरी उपलब्ध है
- 2 कन्ट्रोल पेनल नाब
Top 5 Prestige OTG Review & Buying Guide in Hindi
4. Oven Toaster Griller with Rotisserie 32L
अमेजन पर मूल्य
माॅडल नम्बर : POTG 32
कम्पनी का यह शानदार ओवन टोस्टर ग्रिल 32 लीटर का है। इसका पावर 1420 वाट है। यह ओवन बड़े परिवार के लिये मुफीद है। इसे आकर्षक ग्रे कलर में डिजाइन किया गया है। ओवन की बड़ी रोटरी सब्जी तथा अन्य सामग्री को अच्छी तरह से पका सकती है। इस ओवन की सहायता से 230 डिग्री तक ताप प्राप्त किया जा सकता है। कन्ट्रोल पेनल पर तीन बड़ी नाब दी गई है। इनकी सहायता से आप तापमान, समय तथा पावर का चयन कर सकते हैं। यह नाब काफी दूर लगाई गई है। जिससे इन्हें उपयोग में लेने में आसानी होती है।
उपकरण के टाइमर की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह अलार्म के साथ है। यह कम्पनी का उपयोगी फीचर है। सामने की ओर बड़ा डोर तथा कूल टच हेडिंल लगाया गया है। जिससे उपकरण को उपयोग में लेने में कोई परेशानी नहीं होती है। क्रम्प टे्र को बड़ा बनाया गया है। यह अधिक बड़े केक तथा पिज्जा बनाने के लिये आदर्श एसेसरीज है। Top 5 Prestige OTG Review & Buying Guide in Hindi.
आप इस ओवन में शानदार कुरकुरी कुकीज भी अच्छी तरह से पका सकते हैं। और तो और आप देशी व्यंजन वाफला, बाटी तथा भटे का भरता बनाकर प्रशंसा हासिल कर सकते हैं। इस ओवन पर कम्पनी 1 वर्ष की वारंटी दे रही है।
सलाह : Prestige का यह ओवन आकर्षक डिजाइन तथा कलर में उपलब्ध है। यह बड़े आकार का है लेकिन अधिक बिजली खर्च नहीं करेगा। क्योंकि इसका पावर केवल 1420 वाट ही है। अमेजन पर यह ओवन रूपये 8999 में उपलब्ध है। यह कीमती अवश्य है, लेकिन अच्छी तथा लाजबाव कुकिंग के लिये शानदार सौदा है।
उपकरण की विशेषताएं
- आकर्षक डिजाइन
- बड़े परिवार के लिये उपयोगी
- बड़ी क्रम्प Tray
- कूल टच हेडिल
- पारदर्शी दरवाजा
- टाइमर के साथ अलार्म उपलब्ध
5. Oven Toaster Griller with Rotisserie 40L
अमेजन पर मूल्य
माॅडल नम्बर : POTG 40
कम्पनी का यह ओवन 40 लीटर क्षमता का है। इसका पावर 1800 वाट है। यह बिजली की खपत अधिक करता है। लेकिन यह कुकिंग का कार्य तेजी से करने में समर्थ है। इसे भी ग्रे कलर में डिजाइन किया गया है। इसमें बड़े आकार की रोटरी लगाई गई है। यह बिजली से चलती है। इसमें आप सभी देशी तथा विदेशी व्यंजन पका सकते हैं।
दरवाजा पारदर्शी है तथा साथ ही कूल टच हेडिंल भी दिया गया है। पेनल पर तीन नाब तथा इंडीकेटर भी लगाया गया है। यह टाइमर के साथ अलार्म भी है। जिससे कुकिंग कम्पलीट होने की जानकारी मिलती है। बड़ी टे्र को जाली के ढक्कन के साथ दिया गया है। केविटी बडी है जिसमें अधिक बड़े केक तथा Bread पकाई जा सकती है। यह प्रेस्टीज ब्रांड उपकरण 1 वर्ष की वारंटी के साथ उपलब्ध हैं
सलाह : यह प्रेस्टीज ब्रांड ओवन बड़े परिवार के लिये है। किचन में अधिक स्थान घेरेगा लेकिन वर्किग शानदार करेगा। आपकी कुकिंग परफेक्ट एवं लजीज होगी। इसे उपयोग में लेना काफी सरल है। आकर्षक बनावट प्रभावित करती है। अमेजन पर यह शानदार किचन एप्लायंसेस रूपये 11999 में उपलब्ध है। यदि खरीद सकते हैं तो अवश्य खरीदें।
उपकरण की विशेषताएं
- 40 लीटर क्षमता
- 1800 वाट पावर
- बड़ी क्रम्प tray
- कूल टच हेडिंल
- आकर्षक बनावट
- कीमती उपकरण
Top 5 Prestige OTG Review & Buying Guide in Hindi 2021
आपके प्रश्नों के उत्तर
प्र. ओवन टोस्टर ग्रिल खरीदनें के क्या लाभ हैं?
उ. घर पर ही पिज्जा, केक, ब्रेड तथा कुकीज बनाने के लिये इसे खरीदें।
प्र. मेरे पास माइक्रोवेव है, फिर मुझे यह प्रेस्टीज ब्रांड ओवन क्यो खरीदना चाहिये?
उ. माइक्रोवेव तथा ओटीजी में अंतर है। दोनों के कुछ कार्य समान है। लेकिन कुकिंग में फर्क है।
प्र. छोटे किचन में इसे कैसे रखा जा सकता है?
उ. यह अधिक स्थान नहीं घेरेगा। आप चाहें तो इसे घर में कहीं और भी रख सकते हैं। जरूरत पड़ने पर किचन में लाया जा सकता है।
प्र. क्या प्रेस्टीज का ओवन ही सबसे अच्छा है?
उ. यह भारत का प्रसिद्ध ब्रांड है। आप अन्य भी खरीद सकते है। हमने रिव्यू भी किये हैं। लेकिन जब भी खरीदें विश्वसनीय ब्रांड ही खरीदें।
प्र. मेरा परिवार बड़ा है। क्या मैं 19 लीटर क्षमता का ओवन खरीद सकती हूं?
उ. हां आप इसे खरीद सकती हैं। लेकिन फिर आपको कुकिंग दो या तीन बार में करनी होगी। जिससे समय, श्रम तथा बिजली का खर्च अधिक होगा।
प्र. मुझे प्रेस्टीज ओवन में ग्रिल तथा टोस्टिंग नहीं आती है। मैं केक तथा बे्रड भी पकाना नहीं जानती हूं। फिर कैस उपयोग में लूंगी?
उ. आप यू टयूब पर देखें। अनेक वीडियो हैं जिनमें ओवन पर कुकिंग करना बताया गया है। आप खरीदें, इसे उपयोग में लेना आसान है। थोडे से परिश्रम तथा सतर्कता से आप सीख जायेगी।
निष्कर्ष
हमने लेख में टीटीके ग्रुप के ब्रांड Prestige के 5 ओवन टोस्टर ग्रिल की जानकारी दी है। यह जानकारी रिव्यू तथा प्रेस्टीज ब्रांड Oven खरीदनें की सलाह के साथ है। आशा है आपको पसंद आयेगी। आप इस रिव्यू की सहयता से उपकरण आसानी से खरीद सकेगें। यह लेख इसी लिये लिखा गया है कि आप अपने परिवार की जरूरत का ओवन चुन सकें। इस लेख को मित्रों, परिचितों तथा अन्य लोगों को शेयर करें।
और हां, आपके अमूल्य विचारों से अवश्य अवगत करायें। यदि लेख में कोई कमी हो तो सूचित करें। हमें सुधार करने में प्रसन्ता होगी।

श्रीमती सुचेता शुक्ला
Home & kitchen appliances adviser. Modern cooking expert. Writer of this article. आप Top 5 Prestige OTG Review & Buying Guide in Hindi से संबंधित सलाह के लिये निःसंकोच मेल करें। mail id is suchetaji25@gmail.com