Best Window AC in India 2022 Reviews & Buyer’s Guide
आप सभी मित्रों का हार्दिक स्वागत है। अब हमारे यहां गर्मी के दिनों में कूलर से काम नहीं चलता है। आजकल ए.सी. आम हो गये हैं। यह अधिकांश लोगों की पहुंच में भी है। इस लेख में विड़ों एयर कंडीशनर पर सामान्य जानकारी व रिव्यू है। इसके साथ ही खरीदने हेतु सलाह बायर्स गाइड, आपकी शंकायें व उनके समाधान भी शामिल है। हमेशा की तरह से कुशल उपयोग के लिये टिप्स भी लेख में है। मित्रों आप पढ़ रहे हैं आलेख, Best Window AC in India 2022 Reviews & Buyer’s Guide
आइये शुरू करते हैं —
इस लेख को पांच प्रमुख भागों में बांटा गया है।
- विडों एसी की सामान्य जानकारी
- रिव्यू तथा विभिन्न ब्रांड
- खरीदने हेतु सलाह
- कुशल उपयोग हेतु टिप्स
- आपकी शंकाये व समाधान
विडों एसी की सामान्य जानकारी
- एयर कंडीशन क्या है
- एयर कंडीशनर के प्रकार
- उपकरण की तकनीक
- उपकरण की क्षमता
- एयरकंडीशनर के आंतरिक पार्टस
- एसी के बाहरी पार्टस
- बिजली का खर्च
- दैनिक रखरखाव की आवश्यकता
एयर कंडीशन क्या है
एयरकंडीशनर ऐसा उपकरण है जो वातावरण को ठंडा करता है। यह कमरे में उपस्थित वायु को अपेक्षित स्तर पर ले आता है। इसके लिये इसमें विशेष पार्टस लगाये जाते हैं। सामान्य रूप से हम कह सकते हैं कि कमरे के तापमान को अपेक्षित स्तर पर ठंडा करने की प्रक्रिया एयरकंडीशनिंग कहलाती है। इसमे बहुत से कारक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, उनके संबंध में इस लेख में आप जानकारी प्राप्त करेगें।
एयर कंडीशनर के प्रकार
सामान्यतः एयरकंडीशनर के दो प्रकार होते हैं। प्रथम विडो एयरकंडीशनर तथा दूसरा स्पिट एयरकंडीशनर। इसके अतिरिक्त इन दोनों के भी दो प्रकार होते हैं। सामान्य विडो तथा स्पिट एसी तथा इनवर्टर एसी। इस लेख में विस्तृत ढंग से विडो एसी की जानकारी दी गई है। आप इस साइट पर अगले लेखों में अन्य प्रकार के एयरकंडीशनर के संबंध में जानकारी प्राप्त करेगें।
उपकरण की तकनीक
यह उपकरण कमरे की वायु को ठंडा करने के सिद्धांत पर कार्य करता है। इसमे कमरे की वायु को उपकरण द्वारा सोख लिया जाता है। जिसे उपकरण में क्वाइल के रूप में लगी नलियों में भरी गैस के माध्यम से ठंडा किया जाता है। यह प्रक्रिया लगातार चलती रहती हैं। जब अपेक्षित तापमान प्राप्त हो जाता है तब यह कुछ समय के लिये रूक जाती है। उपकरण की नलियो के माध्यम से ठंडी हुई यह वायु कमरे में पहुंचकर उसे ठंडा कर देती है। This is article on Best Window AC in India .
उपकरण की क्षमता
किसी भी उपकरण की क्षमता को टन में मापा जाता है। विडो एसी विभिन्न क्षमता में बाजार में उपलब्ध है। सामान्यतः .5 से 2 टन क्षमता तक एसी घरेलु उपयोग के लिये खरीदे जाते हैं।
Best Window AC in India 2022 Reviews & Buyer’s Guide
एयरकंडीशनर के आंतरिक पार्टस
विडों एसी में निम्नलिखित आंतरिक पार्टस होते हैं-
कूलिंग फैंन : यह पंखों के माध्यम से ठंडी हवा को कमरे के अंदर प्रवाहित करता है।
कम्प्रेशर : यह गर्म गैस को ठंडा करके द्रवित अवस्था में ले आता है।
कंडेशर : यह कम्प्रेशर से जुडा होता है, जिसके माध्यम से गर्म वायु को ठंडा किया जाता है।
फैन मोटर : यह फैंन को घुमाने का कार्य करती है।
कूलिंग हेतु गैस : वायु को ठंडा करने के लिये आर 22 गैस का उपयोग कंडेशर में किया जाता है।
फिल्टर ड्रायर : यह रेफ्रीजरेंट की नमी को दूर करने का कार्य करता है।
ब्लोअर : यह पंखे के साथ लगा होता है, तेजी से कमरे के अंदर ठंडी वायु प्रवाहित करता है।
इलेक्ट्रोनिक पेनल : यह विशेष प्रकार का सर्किट होता है जिसके माध्यम से एसी को कन्ट्रोल किया जाता है।
इसके अतिरिक्त कुछ अन्य पार्टस भी आधुनिक विडो एयरकंडीशनर में हो सकते हैं। उनका उल्लेख इस लेख में रिव्यू के साथ किया गया है।
एसी के बाहरी पार्टस
इस उपकरण के निम्नलिखित बाहरी पार्टस होते हैं —
लूवर्स : यह वायु को जरूरत के अनुसार कमरे के अंदर प्रवाहित करते हैं। यह मोटर के माध्यम से संचालित होते हैं। इन्हें रिमोट के द्वारा आपरेट किया जा सकता है।
कन्ट्रोल पेनल : विडो एसी पर इसे कन्ट्रोल करने के लिये आन आफ स्विच के साथ अन्य कंट्रोल लगे होते हैं।
रिमोट : यह भी उपकरण का बाहरी पार्टस है। इसके माध्यम से कमरे में कहीं से भी एसी को आपरेट किया जा सकता है।
इंडीकेटर : यह एसी पर लगा होता है जिसके माध्यम से इसके वर्किग में होने की जानकारी मिलती है।
बिजली का खर्च
जैसा की इस लेख में बताया गया है। विडो एसी में बिजली बहुत अधिक खर्च होती है। एक सामान्य एसी आपका बिजली बिल प्रतिमाह 3 हजार से 4 हजार रूपय बढ़ा देता है। अतः खरीदते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखे, इन्हें जानने के लिये आप इस लेख की वायर्स गाइड अवश्य पढ़े। आपको अपनी पसंद का एसी चुनने में आसानी होगी।
दैनिक रखरखाव की आवश्यकता
भारत में एसी का उपयोग मार्च से जुलाई तक किया जाता है। विदेशों में इसे वर्ष भर उपयोग में लाया जाता है। अतः अधिकांश समय तक बंद रहने के कारण इसमें खराबी आ सकती है। इसलिये इसे अच्छी तरह से मेन्टेंन करें। साफ सफाई का विशेष ख्याल रखे। समय समय पर सर्विसिग अवश्य कराये। इसके साथ स्टेबलाइजर का उपयोग अवश्य करें। अन्यथा वोल्टेज के उतार चढ़ाव से यह खराब हो सकता है।
Best Window AC in India 2022 Reviews & Buyer’s Guide
रिव्यू तथा विभिन्न ब्रांड
(1) Voltas 1 Ton 3 Star Window AC
अमेजन पर मूल्य
प्रख्यात भारतीय कम्पनी वोल्टाज का यह विडो एसी 1 टन क्षमता का है। इसकी स्टार रेटिंग 3 है। इससे आप बिजली की अच्छी बचत कर सकते हैं। यह लगभग 10 बाई 10 के कमरे के लिये परफेक्ट एसी है। यह एसी वर्ष भर में लगभग 885 यूनिट बिजली की खपत करता है। यह इस श्रेणी में न्यूनतम है। शानदार कूलिंग के लिये इसमें काॅपर कन्डेंसर का उपयोग किया गया है। एंटी बैक्टीरियल फिल्टर, डस्ट फिल्टर तथा डी प्रभावशाली है। यह वातावरण की नमी को शीघ्र शोख लेता है तथा वातावरण को खुशनुमा बना देता है। आपको कमरे में इससे ठंडक के साथ साथ काफी अच्छा वातावरण मिलेगा। आप पढ़ रहे है आलेख, Best Window AC in India 2022.
इसके रिमोट कन्ट्रोल के फंक्शन आसानी से समझ में आते हैं। स्लिप मोड, टब्रो कूलिंग तथा इको मोड इसे विश्वस्तरीय उत्पाद बनाते हैं। एसी का टेम्परेचर डिसप्ले तथा पेनल आकर्षक तथा सुविधाजनक है। इस शानदार एसी पर कम्पनी 1 वर्ष की वारंटी दे रही है। Read also Voltas AC in India reviews & buying guide.
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
प्रसिद्ध भारतीय ब्रांड | केवल 3 स्टार रेटिंग |
कम बिजली खपत | परंपरागत लुक |
शानदार सर्विस नेटवर्क |
(2) Blue Star 1 Ton 3 Star Window AC
अमेजन पर मूल्य
Blue Star का यह विडो एसी 1 टन क्षमता का है। इसकी स्टार रेटिंग भी 3 है। इसे आप किसी छोटे कमरे के लिये उपयोग में ले सकते हैं। यह कम्पनी अपने मजबूत उपकरणों के लिये जानी जाती है। इसकी वार्षिक बिजली खपत 890 यूनिट से कम है। इस एसी को बचत एसी की श्रेणी में रखा जा सकता है। इसमें कम मेन्टेनेंस खर्च वाली काॅपर क्वाइल लगाई गई है। इससे कमरे में कूलिंग जल्दी हो जाती है। आप पढ़ रहे है आलेख, Best Window AC in India 2022 .
इसका डस्ट फिल्टर कमरे की डस्ट को दूर करने में पूरी तरह से सक्षम है। लेकिन यह वातावरण की नमी को दूर करने में अपेक्षाकृत रूप से कुछ अधिक समय लेता है। रिमोट स्मूथ वर्क करता है। इस एसी का नाइस लेवल 53 डीबी है। यह कुछ अधिक है, इसका अर्थ है शांत वातावरण में एसी से कुछ शोर सुनाई देगा। इस बचत एसी पर कम्पनी 1 वर्ष की वारंटी दे रही है।
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
अग्रणी भारतीय ब्रांड | बडा रिमोट आकार |
बचत एसी | 53 डीबी नाइस लेवल |
मजबूत डिजाइन |
(3) Whirlpool 1.5 Ton 5 Star Window AC
अमेजन पर मूल्य
Whirlpool भारतीय बाजार का स्थापित ब्रांड है। लेकिन इसके एसी अभी बहुत लोकप्रिय नहीं है। यह एसी 1.5 टन क्षमता का है। इसकी स्टार रेटिंग 5 है। यह अपने वर्ग में सर्वश्रेष्ठ रेटिंग है। इस विडो एसी की बनावट तथा फिनिशिंग शानदार है। फ्रंट पेनल भी अत्यधिक आकर्षक है। इसे आप 150 वर्ग फीट तक के कमरे के लिये उपयोग में ले सकते हैं। लेकिन बेहतर होगा कि आप इसका उपयोग 120 से 140 वर्ग फीट के कमरे के लिये ही करें। यह प्रतिवर्ष 840 यूनिट की खपत करता है। इसकी वजह इसका 5 स्टार रेंिटंग युक्त एसी होना है। कम्पनी ने इसमे काॅपर कन्डेंसर का उपयोग किया है, जिससे जल्दी व अच्छी कूलिंग मिल जाती है। टब्र्रो कूल तथा स्लिप फंक्शन इसे बेहतर एसी बनाते हैं।
इसकी 6 सेंस इनर्जी सेवर टेक्नालाजी कमरे के तापमान के अनुसार कूलिंग करके उर्जा की बचत करती है। डिसप्ले पेनल आकर्षक है। अन्य बहुत सी विशेषताएं इस विडो एसी में हैं जिनके संबंध में आप प्रोडेक्ट की इमेज पर क्लिक करके जान सकते हैं। कम्पनी इस एसी पर 1 वर्ष की वारंटी दे रही है। कुछ पार्टस पर 5 वर्ष तक की वारंटी मिलती है। यह इसकी विशेष सुविधा है।
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
5 स्टार रेटिंग | साधारण पार्टस क्वालिटी |
प्रसिद्ध ब्रांड | कमजोर lovers |
60 डिग्री पर कूलिंग करने में सक्षम |
(4) Hitachi 1 Ton 5 Star Window AC
अमेजन पर मूल्य
प्रसिद्ध जापानी कम्पनी हिताजी का यह विडो एसी 1 टन क्षमता का है। इसे बीईई से 5 स्टार रेटिंग मिली है। यह 850 के आसपास यूनिट वर्ष भर में खपत करता है। इसे बचत वाला एसी कहा जा सकता है। जिससे इसकी क्वालिटी का पता चलता है। यह किसी छोटे आकार के कमरे के लिये उपयुक्त है। इसका इंस्टालेशन आसान है, तथा उपयोग में लेना सरल है। यह केवल 50 डीबी का शोर उत्पन्न करता है। जिसे एवरेज कहा जायेगा।
इसमें कापर कन्डेंशर का उपयोग किया गया है, जिससे हाई क्वालिटी कूलिंग मिलती है। एसी का कन्ट्रोल पेनल काफी स्पष्ट दिखाई देता है। इसमें वातावरण को उत्तम बनाने के लिये नवीनतम तकनीक का प्रयोग किया गया है। कम्पनी एसी पर 1 वर्ष तथा कम्पे्रशर पर 5 वर्ष की वारंटी दे रही है।
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
हाई क्वालिटी मटेरियल | 50 डीबी शोर उत्पन्न करता है |
विश्वप्रसिद्ध ब्रांड | सीमित सर्विस सेन्टर |
आसान इंस्टालेशन |
(5) Blue Star 1.5 Ton 5 Star Window AC
अमेजन पर मूल्य
Blue star का यह एसी 1.5 टन क्षमता का है। काॅपर कंडेशर युक्त यह एसी 5 स्टार रेटिंग से लेस है। इससे इसकी कार्यप्रणाली पता चलती है। यह लगभग 150 वर्ग फीट के कमरे को शीघ्र ठंडा कर सकता है। इसे आप 50 डिग्री तापमान में भी काम में ले सकते हैं। केवल 50 डीबी का शोर इसे अच्छी एसी की श्रेणी में रखता है। केवल रात के शांत वातावरण में ही इसका शोर सुना जा सकता है।
स्पिल मोड, आटो मोड युक्त यह एसी अपने आप को स्वयं जांचकर खराबी पता लगा सकता है। इसका रिमोट कन्ट्रोल काफी अच्छा व आकर्षक है। पेनल भी शानदार है। कम्पनी इस एसी पर 1 वर्ष तथा कम्प्रेशर पर 5 वर्ष की वारंटी दे रही है। आप पढ़ रहे है आलेख, Best Window AC in India 2022 . Blue Star Inverter Split AC is also popular in Indian market.
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
5 स्टार रेटिंग | परंपरागत डिजाइन |
भारतीय ब्रांड | अपेक्षाकृत भारी उपकरण |
आकर्षक रिमोट |
(6) Voltas 1.5 Ton 3 Star Window AC
अमेजन पर मूल्य
वोल्टाज का यह विडो एसी 1.5 टन क्षमता का है। कम्पनी के इस एसी को 3 स्टार रेटिंग मिली है। इस रेटिंग को बहुत अच्छी रेटिंग कहा जा सकता है। इसमें 1275 से अधिक यूनिट बिजली की खपत होती है। यह अन्य हाई स्टार रेटिंग वाले एसी की तुलना में अधिक है। इसका एंटी बैक्टीरियल फिल्टर तथा डस्ट फिल्टर काफी एफीशियेंट है। एसी का कन्ट्रोल पेनल साधारण है। रिमोट काफी अच्छा होने के कारण उपयोगी है। आटो मोड तथा पावर सेवर मोड इसे अच्छा एसी साबित करता है। यह एसी वातावरण की नमी को काफी हद तक कम कर सकता है। इसके लिये कमरे को पूर्णतः पैक होना जरूरी है।
यह अन्य एसी की अपेक्षा 56 डीबी का शोर उत्पन्न करता है। इस शोर को देर रात को महसूस किया जा सकता है। 2 स्टेज फिल्टर इसे अपनी श्रेणी में विशिष्ट बनाता है। इसका आटो डायग्नोस मोड पावरफुल है, यह एसी की खराबी को बता सकता है। कम्पनी इस एसी पर 1 वर्ष की वारंटी दे रही है। कम्प्रेशर पर 5 वर्ष की वारंटी मिलती है। कुल मिलाकर अच्छा प्रोडेक्ट है। आप पढ़ रहे है आलेख, Best Window AC in India 2022 .
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
भारतीय ब्रांड | अधिक बिजली खपत |
मजबूत बनावट | अधिक शोर उत्पन्न करता है |
डयूरेबल प्रोडेक्ट |
(7) Carrier 1.5 Ton 5 Star Window AC
अमेजन पर मूल्य
प्रसिद्ध अमरीकन कम्पनी केरियर एयरकोन का यह एसी 1.5 टन क्षमता का हैं इसकी स्टार रेटिंग 5 है। यह लगभग 150 वर्ग फीट के कमरे के लिये उपयुक्त एसी है। यह वर्ष भर में 1315 यूनिट बिजली की खपत करता है। इसलिये यह अन्य हाई स्टार की अपेक्षा अधिक महंगा साबित होगा। इसका कंडेशर कापर का है जिससे अच्छी कूलिंग मिलेगी। रिमोट काफी उपयोगी है। लेकिन कन्ट्रोल पेनल बहुत ही साधारण है।
डस्ट फिल्टर तथा एंटी बैक्टीरियल फिल्टर अच्छे ढंग से काम करेगें। आटो मोड तथा पावर सेवर मोड बहुत उपयोगी है। स्लिप मोड से आपको बिजली की अधिक खपत में राहत मिलेगी व पर्याप्त आराम भी मिलेगा। इस एसी पर कम्पनी 1 वर्ष तथा कम्प्रेशर पर 5 वर्ष की वारंटी दे रही है। आप पढ़ रहे है आलेख, Best Window AC in India 2022 .
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
प्रसिद्ध अमरीकन ब्रांड | बडा आकार |
आकर्षक डिजाइन | 56 डीबी शोर उत्पन्न करता है |
उपयोगी फिल्टर्स |
(8) Godrej 1 Ton 5 Star Window AC
अमेजन पर मूल्य
प्रसिद्ध भारतीय कम्पनी गोदरेज का यह विडो एसी 1 टन क्षमता का है। यह छोटे आकार के कमरे के लिये उपयुक्त है। यह 5 स्टार रेटिंग युक्त एसी है। जिससे इसकी क्षमता का पता चलता है। यह वर्ष भर में लगभग 850 यूनिट बिजली की खपत करता है। अतः इसे बचत एसी कहा जा सकता है। इसमें कम्पनी ने कापर कंडेशर का उपयोग किया है। यह एंटी उस्ट फिल्टर के साथ उपलब्ध है। इसके द्वारा वातावरण की नमी पूरी तरह से शोख ली जाती है। जिससे खुशनुमा वातावरण कमरे में मिल जाता है। उपकरण का पेनल साधारण होते हुये भी उपयोगी है। लूवर्स छोटे होते हुये भी अच्छी तरह से वर्क करते हैं।
रिमोट पर आटो मोड तथा स्लिप मोड दिया गया है। आप इसकी सहायता से पावर मोड पर उपकरण को आपरेट कर सकते हैं। बाहर 45 डिग्री तापमान होते हुये भी कमरे में मनचाही कूलिंग के लिये यह उपयोगी उपकरण है। कम्पनी इस पर 1 वर्ष की वारंदी दे रही है। कंडेशर पर 5 वर्ष की वारंटी है। आप पढ़ रहे है आलेख, Best Window AC in India 2022 .
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
प्रसिद्ध भारतीय ब्रांड | अपेक्षाकृत बडा आकार |
शानदार डिजाइन | परंपरागत बनावट |
विशाल सर्विस नेटवर्कं |
Read about Top 10 Inverter AC in India.
(9) Lloyd 1.5 Ton 5 Star Window AC
अमेजन पर मूल्य
भारतीय कम्पनी Lloyd का यह विडो एसी 1.5 टन क्षमता का है। कम्पनी के इस एसी को 5 स्टार रेटिंग मिली हुई है। यह 150 वर्ग फीट कमरे के लिये उपयुक्त एसी है। इसमें कापर कंडेशर लगाया गया है। कम्पनी ने इसे आधुनिक ढंग से डिजाइन किया है। इसका टू वे आटो स्विंग इसे परफेक्ट एसी बनाता है। डस्ट फिल्टर तथा एंटी बैक्टीरियल फिल्टर इसकी अन्य विशेषताएं है। इस एसी को इसके कन्ट्रोल पेनल से भी आसानी से आपरेट किया जा सकता है। कम्पनी इस पर 1 वर्ष तथा कंडेशर पर 5 वर्ष की वारंटी दे रही है। अच्छी खरीद है। आप पढ़ रहे है आलेख, Best Window AC in India 2022 .
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
भारतीय ब्रांड | सीमित सर्विस सेन्टर |
आकर्षक बनावट | अधिक भारी उपकरण |
विशेष एयर लूवर्स |
(10) O General Window 3 Star 1.5 Ton Air Conditioner
अमेजन पर मूल्य
ओ जनरल विश्वप्रसिद्ध ब्रांड है। कम्पनी का यह एसी 1.5 टन क्षमता का है। इसे 3 स्टार रेटिंग मिली है। यह भी लगभग 150 वर्ग फीट के कमरे के लिये उपयुक्त एसी है। इसका डिजाइन तथा बनावट आकर्षक है। इसका कापर कंडेशर फास्ट कूलिंग करने में सक्षम है। इस उपकरण में डस्ट फिल्टर अच्छी क्वालिटी का लगाया गया है। जो कमरे के वातावरण को डस्ट से पूरी तरह से मुक्त कर देता है।
आटो मोड तथा एनर्जी सेवर मोड इसे आकर्षक एसी बनाता है। इसमें वातावरण की नमी को दूर करने के लिये विशेष उपकरण लगाये गये हैं। स्लिप मोड आपको रात भर बिजली की बचत करते हुए पूरा आराम देता है। कम्पनी इस उपकरण पर 1 वर्ष तथा कम्प्रेशर पर 5 वर्ष की वारंटी दे रही है। आप पढ़ रहे है आलेख, Best Window AC in India 2022 .
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
विश्वप्रसिद्ध ब्रांड | बडा आकार |
मजबूत बनावट | सीमित सर्विस सेन्टर |
आकर्षक फिल्टर |
आपके परिवार की किचिन संबंधी जरूरतों को पूरा करने के लिये खरीदें 4 बर्नर गैस स्टोव शानदार क्वालिटी आधुनिक फीचर्स के साथ।
खरीदने हेतु सलाह
- ब्रांड का चयन
- माडल का चयन
- उपयोगी फीचर्स तथा फंक्शन
- रिमोर्ट और विडो एसी
- अच्छी नींद के लिये आवश्यक नाइस लेवल
- स्टार रेटिंग एवं एसी
- कापर क्वाइल तथा विडो एसी
- एसी की डयुरेबिलटी
- वारंटी पीरियड में उपयोग
ब्रांड का चयन
best windows ac के अनेक ब्रांड बाजार में उपलब्ध हैं। इनमें से कुछ देशी तथा कुछ स्वदेशी है। वोल्टज, ब्लु स्टार, ओनिडा, क्रोमा, गोदरेज, विहर्रपूल जैसे भारतीय ब्रांड भी अधिक खरीदे जाते हैं। विदेशाी ब्रांडों में ओ जनरल, केरियर एयरकोन, हिताजी आदि प्रसिद्ध हैं। आप अपनी जरूरत, बजट तथा घर के अनुसार खरीद सकते हैं। कुछ अन्य बातें हैं, जिनपर एसी खरीदते समय ध्यान रखना आवश्यक होता है। इनकी चर्चा इस लेख में की गई है। आप इसे अंत तक पढ़ते रहें।
माडल का चयन
हम लोग सामान्यतः एसी अथवा अन्य कोई होम एप्लायंसेस खरीदते समय ब्रांड अथवा माडल पर ध्यान नहीं देते हैं। हम दूसरों के अनुभवा तथा सलाह पर अधिक निर्भर करते हैं। अथवा डीलर अथवा विके्रता की सलाह को अंतिम मान लेतेे हैं। यह तरीका कभी कभी अच्छा साबित नहीं होता है। अतः ब्रांड का चयन करने के पश्चात अपने घर के अनुसार माडल का चयन करें। You are reading Best Window AC in India 2022.
उपयोगी फीचर्स तथा फंक्शन
विडो एसी केवल कमरे को ठंडा ही नहीं करता है। यह अन्य कार्य भी करता है। जैसे कमरे के अंदर की डस्ट को बाहर निकालना, वातावरण की नमी को दूर करना आदि। इसके लिये एसी में विशेष फंक्शन होते हैं। जिनकी सहायता से कमरे का वातावरण खुशनुमा हो जाता है। कमरे के ताप को इच्छानुसार करने के लिये आटो मोड, स्पिल मोड, एनर्जी सेविंग मोड जैसे फंक्शन उपकरण में होते हैं। आप मनचाहे वातावरण तथा तापमान को कमरे के अंदर प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिये बस आपको रिमोट की सहायता से आवश्यक फंक्शन का चुनाव करना होता है। अतः जब भी खरीदें, अधिक से अधिक फंक्शन तथा फीचर युक्त एसी ही खरीदें। फिर भले ही इसके लिये आपको कुछ अधिक धनराशि खर्च करना पड़ें।
रिमोर्ट और विडो एसी
किसी भी विडो एसी में रिमोट की सहायता से ही उसके विभिन्न फंक्शन काम मे ंलाये जाते हैं। इसकी सहायता से आप तापमान, मोड तथा अन्य जरूरी आपरेशन कर सकते हैं। एसी के रिमोट काम्पेक्ट तथा आकर्षक होते हैं। You are reading Best Window AC in India 2022.
अच्छी नींद के लिये आवश्यक नाइस लेवल
नाइस लेवक का अर्थ है कि आपका एसी कितना शोर करता है। सामान्यतः दिन के समय में एसी का शोर महसूस नहीं होता है। लेकिन रात्रि के शांत वातावरण में शोर नींद में खलल डालने लगता है। इसके लिये आवश्यक है कि आपके चुने गये एसी का नाइस लेवल कम से कम हो। अच्छा होगा कि यह 40 से 45 के बीच हो, अन्यथा 55 से अधिक तो नहीं होना चाहिये। अधिक स्टार रेटिंग वाले एसी का नाइस लेवल सामान्यतः कम होता है।
स्टार रेटिंग एवं एसी
इस india best window ac में बिजली की खपत बहुत अधिक होती है। इसलिये इसे खर्चीला उपकरण कहा जाता है। लेकिन यदि आप अधिक स्टार रेटिंग युक्त एसी खरीदते है तो आपको लगभग 35 से 40 प्रतिशत तक बिजली की बचत हो सकती है। किसी बगैर स्टार रेटिंग की अपेक्षा 2 स्टार रेटिंग युक्त एसी अच्छा माना जाता है। 3 स्टार रेटिंग युक्त एसी काफी अच्छा होता है। यदि 5 स्टार रेटिंग युक्त एसी खरीदा जाये तो वह अच्छी सर्विस के साथ बचत भी करता है। You are reading Best Window AC in India .
कापर क्वाइल तथा विडो एसी
किसी भी एसी में क्वाइल महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। यदि यह कापर की है तो इसकी संचालन क्षमता बहुत अच्छी होगी। यह काफी तेजी से कमरे के तापमान को कम करेगी। इसलिये कापर क्वाइल युक्त एसी अधिक महंगे होते हैं। एल्यूमिनियम की क्वाइल वाले एसी सस्ते होने के कारण आजकल खरीदे जा रहे हैं। लेकिन समुद्र तट तथा नमी वाले स्थानों पर एल्यूमीनियम की क्वाइल जल्दी खराब हो जाती है।
एसी की डयुरेबिलटी
यह उपकरण बार बार नहीं खरीदा जा सकता है, इसलिये यह डयूरेबल होना चाहिये। वैसे भी विडो एसी कम से कम 10 वर्ष कुशलता से कार्य करता है। यदि आप सही ढंग से मेन्टेंन करें तो 15 वर्ष तक भी इसे कार्य में ले सकते हैं। इसलिये जब भी खरीदें, मजबूत, आधुनिक फीचरयुक्त एसी ही खरीदें, उसकी मजबूती तथा बिजली की बचत पर अवश्य ध्यान दें।
वारंटी पीरियड में उपयोग
वारंटी पीरियड में air conditioner window best में खराबी आने की संभावना लगभग नहीं रहती है। यह अवश्य ध्यान रहे कि वोल्टेज का अधिक परिवर्तन ना हो। केवल वोल्टेज का उतार चढ़ाव ही एसी के खराब होने का कारण होता है। प्रायः सभी ब्रांड सेल्स सर्विस देते हैं। वारंटी पीरियड में खराबी होने पर तत्काल सर्विस सेन्टर से सम्पर्क करें। कितना भी जरूरी हो, स्थानीय मैकेनिक की सेवायें ना लें। ना ही स्वयं एसी से किसी तरह की छेड़छाड ना करें।
विडो एसी के ब्रांड, रेटिंग, क्षमता तथा मूल्य
विडो एसी के विभिन्न ब्रांड के एसी की क्षमता, रेटिंग तथा मूल्य का तुलनात्मक विवरण आपके लिये उपयोगी होगा —
Brand | Power /Rating | M.R.P. |
Voltas | 1 T/3 Star | Rs. 239990 |
Blue Star | 1 T/3 Star | Rs. 23490 |
Whirlpool | 1.5T/5 Star | Rs. 27999 |
Hitachi | 1T/5 Star | Rs. 25400 |
Blue Star | 1.5T/5 Star | Rs. 28990 |
Voltas | 1.5T/3 Star | Rs. 24890 |
Carrier | 1.5T/3 Star | Rs. 26990 |
Godraj | 1T/5 Star | Rs. 23499 |
O General | 1.5T/3 Star | Rs. 39500 |
Lloyd | 1.5T/5Star | Rs. 26290 |
कुशल उपयोग हेतु टिप्स
- जिस कमरे में एसी लगा हो उसमें वायु रोधी बनायें।
- कमरे को बार बार ना खोलें।
- यह अवश्य ध्यान रखे कि कमरे के अंदर अधिक सामाना ना हो उससे कूलिंग पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा।
- उपकरण का तापमान 21 डिग्री से नीचे ना रखें।
- एसी को अधिक समय तक बंद रखना हो तो सविर्सिग करवाने के बाद बंद करें।
- एसी के फिल्टर समय समय पर बदवाते रहें।
- सही क्षमता के एसी कमरे के लिये चुनें।
आपकी शंकाये व समाधान
प्र. क्या ब्रांडेड विडो एसी ही खरीदना चाहिये?
उ. भारतीय बाजारों में ब्रांडेड एसी ही उपलब्ध हैं। यह विदेशी अथवा स्वदेशी ब्रांड हो सकते हैं। आप असेम्बल्ड की अपेक्षा ब्रांडेड एसी ही खरीदें।
प्र. कितनी क्षमता का एसी खरीदना चाहिये?
उ. कमरे की लम्बाई चौडाइ का गुणा करके उसमें उचाई से भाग दें। जो भागफल आये उसके आसपास की क्षमता का विडो एसी खरीदें।
प्र. उपरोक्त प्रश्न का क्या आशय है?
उ. जैसे आपके कमरे की लम्बाई 15 फीट तथा चैडाई 10 फिट है। क्षेत्रफल 150 वर्ग फीट होगा। यदि कमरे की उचाई 10 फीट है तो कमरे के क्षेत्रफल में 10 से भाग दें। भागफल होगा 15 इसका अर्थ है आपको कमरे के लिये 1.5 टन क्षमता का एसी खरीदना चाहिये।
प्र. क्या कमरे की स्थिति का भी क्षमता के चुनाव पर प्रभाव पड़ता है?
उ. हां, यदि रूम ग्राउंउ फलोर पर है तो 1 टन क्षमता का एसी अच्छी कूलिंग देगा। लेकिन यदि कमरे में गर्मी तथा धूप आदि आते हैं, तो अधिक क्षमता का एसी खरीदना होगा।
प्र. 3 सितारा और 5 सितारा एसी के बीच बिजली की खपत का अंतर कितना होता है?
उ. बहुत अधिक होता है। इसे इस बात से समझा जा सकता है कि जहां 3 स्टार एसी लगभग 1300 यूनिट प्रतिवर्ष खपत करता है। वहीं दूसरी ओर 5 स्टार एसी लगभग 900 यूनिट के आसपास खपत करता है। यह बहुत बड़ा अंतर है इसे अनदेखा नहीं किया जा सकता है।
कितना होता है?

श्रीमती सुचेता शुक्ला
Home & kitchen appliances adviser. Modern cooking expert. Writer of this article. आप Best Window AC in India 2022. से संबंधित सलाह के लिये निःसंकोच मेल करें। mail id is suchetaji25@gmail.com
Please Read following article –
- Best & Excellent Daikin AC in India.
- Best portable Air Conditiner in India.
2 thoughts on “Best Window AC in India 2022 Reviews & Buyer’s Guide”
Comments are closed.