Best Electric Hand Mixers for Home in India 2022 – Buyer Guide with Reviews

Best Electric Hand Mixers for Home in India

आप सभी का पुनः होम एण्ड किचिन एप्लायंसेस पर सादर अभिवादन है। इस लेख में हेड मिक्सर पर रिव्यु किया गया है। यह उपकरण किचिन के लिये अत्यधिक उपयोगी है। आजकल किचिन में मिक्सिग के अनेक कार्य किये जाते हैं। इस कार्य के लिये हेंड मिक्सर काम में लाया जाता है।यह आपकी किचिन में सहायता करेगा। लेख में उपकरण की सामान्य जानकार, रिव्यू एवं सलाह, उपयोग हेतु टिप्स तथा संभावित प्रश्नों के उत्तर दिये गये हैं। आप पढ़ रहे हैं आलेख, Best Electric Hand Mixers for Home in India.

आइये शुरू करते हैं–

इस लेख को चार प्रमुख भागों में बांटा गया है-

उपकरण की सामान्य जानकारी

Table of Content

हेंड मिक्सर के प्रकार

हेंड मिक्सर सामान्यतः दो प्रकार के होते है। यह अंतर उनमे blead का होता है। कुछ हेंड मिक्सर एक ब्लेड के साथ उपलब्ध हैं तथा शेष दो ब्लेड के साथ। लेकिन आजकल अधिकांशतः दो ब्लेड वाले हेंड मिक्सर ही पसंद किये जाते हैं। इसलिये एक ब्लेड वाले मिक्सर बाजार में अत्यंत कम उपलब्ध हैं।

मिक्सर का उपयोग

यह आप पर निर्भर करता है कि आप इसे किस तरह से उपयोग में लेते हैं। हेंड मिक्सर का उपयोग बेबी फूडस, केक का बेटर बनाने, अंडे फैटने, आइसक्रीम तथा काफी मिक्स करने में होता है। आटा गुथने में भी इसका उपयोग किया जाता है। आप चाहे तो क्रीम बना लें, दूध को मथकर मक्खन निकाल लें। कहने का तात्पर्य है कि आप जैसा चाहें वैसे इसका उपयोग कर सकते है। यह उपकरण किचिन में अत्यधिक काम का है। इसके द्वारा आपके अनेक किचिन के कार्य सरलता से पूर्ण हो जाते हैं। इसलिये यदि अभी तक आपके पास हेंड मिक्सर नहीं है तो अवश्य खरीद लें।

उपकरण की आवश्यकता

प्रत्येक होम एप्लायंसेस किचिन के कार्य को सुगम बनाता है। उसी क्रम में हेंड मिक्सर भी आपके दैनिक कार्यो में सुविधा प्रदान करता है। इसकी सहायाता से कार्य सरलता से एवं शीघ्र हो जाते हैं। यह बहुत अधिक महंगा भी नहीं है। एक अच्छा सा हेंड मिक्सर 700 से 1000 रूपये में मिल जाता है। यदि आप अच्छा चाहते हैं तो भी अधिक से अधिक दो हजार रूपये में आप क्वालिटी मिक्सर खरीद सकते है।

आंतरिक पार्टस

इसके अंदर एक हाई स्पीड मोटर लगी होती है। इसकी बाइंडिंग अधिकांशतः कापर की होती है। यह बहुत तेजी से एक्सेल को घुमाती हैं यह मोटर दो ब्लेड एक साथ घुमा सकती है। अंदर की ओर विभिन्न स्पीड के लिये व्यवस्था दी जाती है। हेंड मिक्सर में बहुत अधिक आंतरिक पार्टस नहीं होते हैं।आप पढ़ रहे हैं आलेख, Best Electric Hand Mixers for Home in India.

बाहरी पार्टस

इस उपकरण मे बाहर की ओर इसे आपरेट करने के लिये स्वीच दिया गया होता है। यह अनेक अलग अलग स्पीड में उपकरण के ब्लेड को घुमता है। इसके अतिरिक्त इंडीकेटर तथा इजेक्ट करने के लिये भी प्रावधान होता है। पूरा हेंड मिक्सर एक खूबसूरत प्लास्टिक की बाडी के अंदर होता है। जिसे सरलता पूर्वक पकड़ने के लिये हेंडिल दिया जाता है। कुछ उपकरणों में माडल के अनुसार विशेष अलग फंक्शन हो सकते हैं। लेकिन इस उपकरण का मुख्य कार्य किसी मिश्रण को सही ढंग से मिक्स करना है। वह कार्य यह कुशलता से पूर्ण करता है।

अधिक पावर के लाभ

किसी भी हेंड मिक्सर के पावर को वाट में नापा जाता है। यह विभिन्न पावर मे उपलब्ध है। सामान्यतः घरेलु कार्य के लिये 150 से 400 वाटेज तक के हेंड मिक्सर उपयोग में लाये जाते हैं। किसी भी हेंड मिक्सर का जितना अधिक पावर होगा वह उतना ही अधिक देर तक मिक्स करने कार्य कर सकता है। कम पावर के हेंड मिक्सर को कुछ मिनिट आपरेट करने के पश्चात रूकना पड़ता है। अन्यथा मोटर के खराब हो जाने की संभावना रहती है।

विभिन्न फंक्शन

हेंड मिक्सर मे अलग अलग कार्य के लिये अलग स्पीड की आवश्यकता पड़ती हैै। किसी अच्छे मिक्सर में कम से कम पांच स्पीड होती है। लेकिन यदि मिक्सर सात स्पीड में कार्य कर सके तो उस मिक्सर को बहुत अच्छा माना जाता है अलग अलग स्पीड पर मिक्सर में अलग कार्य सम्पन्न होते हैं। यह किसी हेंड मिक्सर के मेनुअल से जाना जा सकता है।

रखरखाव तथा दैनिक उपयोग

हेंड मिक्सर का रखरखाव बहुत अधिक नहीं है। इसे उपयोग करने के पश्चात केवल सफाई करना आवश्यक होता है। ब्लेड को गर्म पानी से साफ किया जाता है। वहीं उपकरण को किसी सूती सूखे कपड़े से साफ किया जाता है। यह बहुत कम रिपेरिंग की मांग करता है। अधिकांशतः इसकी मोटर जल जाती है। इसकी रिपेरिंग कास्ट अधिक होती है। इसलिये मोटर खराब हो जाने के पश्चात सर्विस सेन्टर पर ही इसे ठीक कराना चाहियें। यह संभाल कर उपयोग में लाया जाने वाला उपकरण है। गिरने अथवा पटकने या ठोकने पर टूट सकता है। इसलिये सावधानी से उपयोग में लें, आपको बरसों बरसा किसी तरह की परेशानी नहीं होगी।

Best Electric Hand Mixers for Home in India

रिव्यू तथा सलाह

(1)Philips Hand Mixer

अमेजन पर मूल्य

भारतीय कम्पनी Philips का यह हेंड मिक्सर प्रोफेशनल हेंड मिक्सर हैं इसका पावर 300 वाट है। इसके साथ डव के लिये दो प्रोब दी गई है। साथ ही जंग रहित दो स्टील के बने बीटर उपलब्ध है। यह उपकरण 5 उपयोगी स्पीड तथा टब्रो फंक्शन के साथ बाजार में है। इसकी हेंडल ग्रिप सुविधाजनक है। इसे आसानी से उपयोग में लाया जा सकता है। कम्पनी ने उपकरण में 1.2 मीटर लम्बी डोरी लगाई है जिससे इसे किचिन मे कहीं भी रखा जा सकता है।ं कम्पनी उपकरण पर 2 वर्ष की वारंटी दे रही है।

सलाह : भारतीय कम्पनी Philips का यह उपकरण एक प्रोफेसनल हेंड मिक्सर है। इसका पावर अधिक होने के कारण इसे काफी देर तक उपयोग में लाया जा सकता है। आटा गुथनें, केक के मिश्रण को मिलाने जैसे अन्य कार्य इसकी सहायता से किये जा सकते हैं। अच्छी खरीद है।

Pros (सुविधा)Cons (असुविधा)
हाई पावरपरंपरागत लुक
बडी डोरीब्लेक कलर
स्टील प्रोब तथा बीटर

(2) Inalsa Hand Mixer

अमेजन पर मूल्य

भारतीय कम्पनी इनाल्सा का यह हेंड मिक्सर 250 वाट का है। इसे कम्पनी ने शानदार एबीएस प्लास्टिक से बनाया है। यह दो कलर में बनाया गया है। इसे 7 स्पीड में आपरेट किया जा सकता है। इसमें व्हिकर तथा डब बीटर हैं। जिनकी संख्या दो है। इसमें 1 मीटर लम्बी लीड है। इनाल्सा भारत का जाना पहचाना ब्रांड है। कम्पनी इस उपकरण पर 1 वर्ष की वारंटी दे रही है।

सलाह : इनाल्सा वर्षो से भारतीय घरों में मौजूद है। इसके उपकरण बहुत पसंद किये जाते हैं। यह मिक्सर दैनिक जरूरत के कार्यो के लिये अच्छा है। यह अवश्य है कि इसका पावर केवल 250 वाट है। फिर भी आपके लिये उपयोगी होगा। अवश्य खरीदें। आप पढ़ रहे हैं आलेख, Best Electric Hand Mixers for Home in India.

Pros (सुविधा)Cons (असुविधा)
आकर्षक डिजाइनअधिक कीमत
हाई क्वालिटीछोटी लीड
7 स्पीड

(3) Prestige Hand Mixer

अमेजन पर मूल्य

शानदार ब्रांड Prestige का यह हेंड मिक्सर आकर्षक फीचर से लैस है। इसका पावर 300 वाट है। उपकरण की सहायता से आप दैनिक किचिन के कार्य आसानी से कर सकते हैं। उपकरण में कम्पनी मजबूत तथा जंगरोधी प्रोब एवं बीटर उपलब्ध कराये हैं। इनकी विशेष डिजाइन तथा बनावट के कारण यह दूसरे मिक्सर की अपेक्षा कुशलता से कार्य करते हैं। प्रोडेक्ट की मोटर पावरफुल है। इसे आप 6 स्पीड में उपयोग में ले सकते हैं। कम्पनी ने इसे हाई क्वालिटी एबीएस प्लास्टिक से बनाया है। कम्पनी उपकरण पर 1 वर्ष की वारंटी दे रही है।

सलाह : यह प्रसिद्ध ब्रांड Prestige का शानदार प्रोडेक्ट है। इसका पावर भी काफी अधिक है। उपकरण की बनावट आकर्षक है। यह मजबूत भी है, यदि आप क्वालिटी पसंद करते हैं तो अवश्य खरीदें।

Pros (सुविधा)Cons (असुविधा)
स्थापित ब्रांडअधिक कीमत
हाई पावर
6 स्पीड उपकरण

(4)BMS Lifestyle Electric Hand Mixer

अमेजन पर मूल्य

बीएमएस का यह हेंड मिक्सर 180 वाट का है। दैनिक उपयोग के प्राय यह सभी कार्य कर सकता है। इसे आसानी से साफ किया जा सकता है। इसके साथ कम्पनी ने बड़ी डोरी दी है। उपकरण को आप 7 अलग अलग स्पीड में उपयोग में ले सकते हैं। इसके साथ स्टील के डब प्रोब तथा बीटर दिये गये हैं। यह जंगरोधी भी है। उपकरण को आसानी से हाथ से पकड़ा जा सकता है।

सलाह : यह भारतीय बाजार में अपेक्षाकृत नई कम्पनी है। इसका पावर भी केवल 180 है। दैनिक जरूरत के प्रायः सभी कार्य आप इससे कर सकते हैं। कीमत भी आपके बजट में है। अतः खरीदें।

Pros (सुविधा)Cons (असुविधा)
7 स्पीड उपकरणअपेक्षाकृत नया ब्रांड
हाई क्वालिटी बीटर तथा प्रोबपरंपरागत लुक
आसान ग्रिप

(5) KAZZEL Hand Mixer

अमेजन पर मूल्य

KAZZEL का यह हेंड मिक्सर 300 वाट का है। इसे आप 7 स्पीड में आपरेट कर सकते हैं। उपकरण में हाई क्वालिटी प्रोब तथा बीटर लगाये गये हैं। यह जंगरोधी तथा मजबूत हैं। इसकी सहायता से आप केक का मिश्रण, आटा गुथने, आइक्रीम मिक्स करने जेैसे अनेक किचिन के कार्य सरलता से कर सकते हैं। उपकरण की मोटर पावरफुल होने के कारण इसे अधिक देर तक आपरेट किया जा सकता है। यह अच्छी क्वालिटी का काम करता है।

सलाह : यह नया ब्रांड है, जिसे अभी स्थापित होने में समय लगेगा। कम्पनी का यह मिक्सर हाई क्वालिटी होने के साथ ही मजबूत भी है। लेकिन बनावट परंपरागत है। हेडिल की ग्रिप भी बहुत अच्छी है। आपके काम का प्रोडेक्ट है। खरीद सकते हैं। आप पढ़ रहे हैं आलेख, Best Electric Hand Mixers for Home in India.

Pros (सुविधा)Cons (असुविधा)
हाई पावरपरंपरागत डिजाइन
एक्सीलेंट प्रोब एवं बीटरसीमित सर्विस पाइंट
मजबूत बनावट

(6) G Track Hand Mixer

अमेजन पर मूल्य

G Track का यह हेंड मिक्सर 200 वाट में बाजार में उपलब्ध है। यह आसान ग्रिप वाला एक उपयोगी किचिन एपलायंसेस है। इसकी कार्ड 1.5 मीटर लम्बी दी गई है। उपकरण के बीटर तथा प्रोब भी बड़े एवं मजबूत हैं। मोटर को लम्बे समय तक चलाया जा सकता है। केक, बिसकुट के लिये मिश्रण तैयार करने, आइसक्रीम को मिक्स करने वा आटा गुथने जैसे कार्य इससे सरलता से हो जाते हैं। इस कार्य को यह 5 अलग अलग स्पीड में कर सकता है। कम्पनी उपकरण पर 1 वर्ष की वारंटी दे रही है।

सलाह : नया ब्रांड होने के बावजूद भी उपकरण की बनावट तथा फीचर्स आकर्षक है। किचिन के सामान्य कार्य करने के लिये अच्छा उपकरण है। खरीद सकते हैं।

Pros (सुविधा)Cons (असुविधा)
आकर्षक बनावटनया ब्रांड
मजबूत बीटर तथा प्रोबसीमित सर्विस पाइंट
आसान ग्रिप

(7)Morphy Richards Hand Mixer

अमेजन पर मूल्य

स्थापित ब्रांड मरर्फी रिचर्डस का यह मिक्सर 300 वाट का है। इसकी बनावट मजबूत तथा लुक शानदार है। उपकरण को आप सरलता से उपयोग में ले सकते हैं। इसमें 5 स्पीड फंक्शन तथा टर्बो कन्ट्रोल दिया गया है। मशीन के प्रोब बडे़ तथा बीटर काफी मजबूत हैं। इन्हें उपयोग मे ंलेने में कोई परेशानी नहीं होगी। यह जंगरोधी होने के साथ साथ काफी शार्प हैं। मिक्सर की ग्रिप काफी अच्छी है, इसे सरलता से उपयोग में लाया जा सकता है। कम्पनी इस पर 2 वर्ष की वारंटी दे रही है।

सलाहः यह होम एप्लायंसेस का स्थापित नाम है। मरर्फी रिचर्डस के उपकरण नाम से ही बिक जाते हैं। यह उपकरण काफी अच्छी बनावट तथा डिजाइन के साथ बिक्री के लिये उपलब्ध है। अवश्य खरीदें। आप पढ़ रहे हैं आलेख, Best Electric Hand Mixers for Home in India.

Pros (सुविधा)Cons (असुविधा)
स्थापित ब्रांडअधिक कीमत
अधिक पावरछोटी कार्ड
शार्प प्रोब तथा बीटर

(8) Ketmart Hand Mixer

अमेजन पर मूल्य

अपेक्षाकृत नये ब्रांड Ketmart का यह मिक्सर Ketmart Hand वाट पावर का है। कम्पनी ने इसे आकर्षक डिजाइन में बाजार में पेश किया है। यह मजबूत तथा जंगरोधी प्रोब तथा बीटर के साथ बिक्री के लिये उपलब्ध है। इसे आप 7 अलग अलग स्पीड में उपयोग में ले सकते हैं। यह जरूरत के अनुसार आपके किचिन संबधंी कार्य करने में पूरी तरह से सक्षम है। इसकी सहायता से आप आइक्रीम मिक्स करने, आटा गुथने, केक का मिश्रण तैयार करने, अंडा मिक्स करने जैसे अनेक कार्य सरलात से कर सकते हैं। कम्पनी इस उपकरण पर 1 वर्ष की वारंटी दे रही है।

सलाह : Ketmart नया ब्रांड है, उपकरण भी अन्य कम्पनी के उपकरण के समान हैं। इसमें वा स्थापित ब्रांड के प्रोडेक्ट में बहुत अधिक अंतर नहीं हैं कुछ अंतर है भी तो वह बनावट तथा लुक का है। वहीं दूसरी ओर स्थापति ब्रांड की अपेक्षा इसमें कार्य करने के लिये 7 फंक्शन दिये गये है। कीमत भी आपके बजट में हैं अतः खरीदें।

Pros (सुविधा)Cons (असुविधा)
आकर्षक डिजाइननया ब्रांड
7 फंक्शनसीमित सर्विस स्टेशन
मजबूत प्रोब तथा बीटर

(9) Usha Hand Mixer

अमेजन पर मूल्य

Usha का यह हेंड मिक्सर दो बटन के साथ उपलब्ध है। इसमें बड़े़ आकार कीे प्रोब तथा बीटर लगाये गये हैं। यह जंगरोधी तथा मजबूत हैं। इसका पावर 250 वाट है। इसे 5 अलग अलग स्पीड में आपरेट किया जा सकता है। इसमें टब्रो आपरेशन भी दिया गया है। प्रोब तथा बीटर को एक बटन के द्वारा इजेक्ट किया जा सकता है। इसकी सहायता से आप किचिन के प्रायः वह सभी काम जो हेंड मिक्सर से होते हैं, कर सकते हैं। आटा गुथना, केक के लिये मिश्रण तैयार करना, आइसक्रीम के लिये मिश्रण मिलाना आदि कार्य सरलता से होते हैं। इसके अतिरिक्त आप जो भी कार्य आवश्यक समझते हैं उसे भी इसकी सहायता से कर सकते हैं।

सलाह : ब्लेक कलर में उपलब्ध यह मिक्सर शानदार डिजाइन के साथ उपलब्ध है। यह हेवी डयूटी उपकरण है। आपके किचन में बरसों बिना किसी रूकावाट के काम देगा। अवश्य खरीदें।

Pros (सुविधा)Cons (असुविधा)
अधिक पावरपरंपरागत डिजाइन
मजबूत बनावटब्लेक कलर
क्वालिटी प्रोब एवं बीटर

आप पढ़ रहे हैं आलेख, Best Electric Hand Mixers for Home in India.

(10) HOMETRONICS Hand Mixer

अमेजन पर मूल्य

यह मिक्सर 180 वाट तथा 7 स्पीड में उपलब्ध है। इसके बीटर तथा प्रोब काफी मजबूत तथा जंगरोधी बनाये गये हैं। मिक्सर की क्वालिटी बहुत अच्छी है। इसमे सरलात के लिये बडी डोरी लगाई गई है। इसकी अलग अलग स्पीड विभिन्न कार्यो के लिये है। मशीन के द्वारा आटा गुथना, केक के लिये मिश्रण बनाना तथा आइक्रीम को फैटने जैसे अनेक कार्य करने में आपको सुविधा होगी। उपकरण की ग्रिप तथा हेंडिल काफी अच्छी है। इसे पकड़ने में कोई परेशानी नहीं होती है। कम्पनी इस प्रोडेक्ट पर 1 वर्ष की वारंटी दे रही है।

सलाह : यह उपकरण 180 वाट का है। अतः सीमित उपयोग के लिय ही है। आकार काम्पेक्ट है बनावट भी काफी आकर्षक है। इस मिक्सर को खरीदने की सलाह दी जाती है।

Pros (सुविधा)Cons (असुविधा)
आकर्षक बनावटकेवल 180 वाट पावर
जंगरोधी प्रोबसीमित सर्विस पाइंट
एबीएस प्लास्टिक बाडी

आपके परिवार की दैनिक जरूरतों के लिये खरीदें, शानदार क्वालिटी, खूबसूरत डिजाइन वाले टोस्टर

उपयोग हेतु टिप्स

  • मिक्सर खरीदने के पहले यह ध्यान रखे की आप उससे क्या चाहते हैं।
  • हमेशा सस्ते की अपेक्षा क्वालिटी उपकरण पर ध्यान दें।
  • कम से कम एक वर्ष की वारंटी वाला मिक्सर खरीदें।
  • जितने अधिक फंक्शन होगें आपके लिये वह मिक्सर उतना ही उपयोगी होगा।
  • लुक की अपेक्षा मोटर की पावर, बाइंडिंग आदि जैसी जानकारी प्राप्त कर लें।
  • मिक्सर को अधिक देर तक ना चलायें।
  • बहुत अधिक सामग्री को मिक्स करने के लिये इसका उपयोग ना करें।
  • केक का मिश्रण, आइसक्रीम, अंण्डे आदि के लिये मेनुअल में दी गई स्पीड पर मिक्सर आपरेट करें।
  • मिक्सर को बाउल के अंदर सीधा पकड़े, उसे तिरछा अथवा किसी अन्य कोण पर उपयोग में ना लें।
  • चलते हुये मिक्सर के बीटर तथा प्रोब को हाथ ना लगायें।
  • प्रोब वा बीटर को मिक्सर के उपयोग के पश्चात निकालकर साफ कर लें।
  • मिक्सर को किसी सूखे स्थान पर स्टोर करें।
  • उपयोग करते समय इसे गीला ना होने दें।
  • यह ध्यान रखे कि आपके घर की पावर सप्लाई में प्रापर अर्थिग कनेक्शन हो।

संभावित प्रश्नों के उत्तर

प्र. कितने पावर का हेंड मिक्सर खरीदना चाहिये?
उ. आप पर निर्भर करता है आप इससे क्या कार्य लेना चाहते हैं। लेकिन कम से कम 180 वाट के पावर का हेंड मिक्सर खरीदें।
प्र. क्या हेंड मिक्सर ब्रांडेड ही खरीदना चाहियें?
उ. यह आवश्यक नहीं हैं। लेकिन नये ब्रांड के संबंध में जानकारी प्राप्त कर लें, उसके पश्चात खरीदें।
प्र. किसने फंक्शन वाला हेंड मिक्सर खरीदना ठीक होता है?
उ. कम से कम 5 स्पीड पर कार्य करने वाला हेंड मिक्सर खरीदें। जिससे आपके दैनिक जरूरत के सभी कार्य हो जायेगें।
प्र. उपकरण को लगातार कितनी देर चलाया जा सकता है।
उ. यह उसके मेनुअल में दिया होता है, उसी के अनुसार उपयोग में लें।

प्र. क्या मैं इससे आइसक्रीम को मिक्स कर सकता हूं।
उ. हां, आप इसकी सहायता से बहुत अच्छी तरह से आइसक्रीम मिक्स कर सकते हैं।
प्र. क्या यह उपकरण हेंड ब्लेडर तथा मिक्सी से अधिक अच्छा है?
उ. सभी किचिन एप्लायंसेस के अलग अलग कार्य हैं। सभी आपकी सुविधा के लिये हैं।
प्र. क्या इसकी सहायता से चटनी, मसाले तथा मिक्सी के समान गीली पिसाई हो सकती है?
उ. नहीं हो सकती है। आप ऐसा करने का प्रयास ना करें। इससे मिक्सर खराब हो सकता है।

You are reading Best Electric Hand Mixers for Home in India.

इन दिनों बाजार के जूस बहुत अच्छे नहीं आ रहे हैं। आप क्यों ना फलों का जूस घर पर तैयार करें। इन्हें तैयार करने के लिये खरीदें, शानदार क्वालिटी, हाई पावर जूसर

हेंड मिक्सर के विभिन्न ब्रांड

भारतीय बाजार में हेंड मिक्सर के विभिन्न ब्रांड उपलब्ध हैं। इन्हें आप अमेजन पर भी खरीद सकते हैं। शानदार क्वालिटी के यह उपकरण आपकी किचिन की जरूरतों को सरल वा सुविधाजनक बनाते हैं। हेंड मिक्सर के विभिन्न ब्रांड निम्नानुसार हैं-

  • Philips
  • Orpat
  • Hi Tech
  • I BELL
  • Sheffield Classic
  • Duverra
  • BMS Lifestyle
  • Kenwood
  • Bosch
  • Nova
  • Skyline
  • Black+Decker
  • Morphy richards
  • GVND
  • KitchenAid
  • Homeberg
  • Impex
  • Generic
  • एवं अन्य अनेक प्रसिद्ध ब्रांड
beast hand mixer in india

श्रीमती सुचेता शुक्ला

Home & kitchen appliances adviser. Modern cooking expert. Writer of this article. आप Best Hand Mixer in India से संबंधित सलाह के लिये निःसंकोच मेल करें। mail id is suchetaji25@gmail.com

This is an article on Best Electric Hand Mixers for Home in India. Like, Share & Give your Feed back on this post.