Best Double Door Refrigerator under 30000 in India
आप सभी का हार्दिक अभिवादन। इस लेख में आप डबल डोर रेफ्रीजेटर के संबंध में जानकारी प्राप्त करेगें। आपके लिये इसमें रिव्यू, वायर्स गाइड है। इसमें आपके कुछ महत्वपूर्ण प्रश्नों व उनके उत्तर शामिल है। साथ ही अच्छे तरह से उपयोग मेें लेने के लिये खास टिप्स भी हैं। यह लेख बोलचाल की हिंदी में लिखा गया है। जिससे प्रत्येक हिंदीभाषी को लाभ मिलेगा। आप पढ़ रहे हैं आलेख Best Double Door Refrigerator under 30000 in India.
आइये शुरू करते हैं —
इस लेख को पांच प्रमुख भागों में बांटा गया है
- Double door refrigerator details
- Brand & review of refrigerator
- Buyer’s guide
- Advice for best uses
- Q & A on refrigerator
Double door refrigerator details
Table of Content
- Double door type fridge
- Frost free meaning
- Difference between Frost free & Direct cool
- Internal part of double door fridge
- External parts
- Star rating for fridge
- Other features
- Size & durability
- Capacity of fridge
- Electricity for fridge
Double door type fridge
Best Double Door Refrigerator आप जैसा कि नाम से जानते हैं। इस तरह के फ्रिज में दो दरवाजे होते हैं। इनमें एक भाग छोटा तथा दूसरा भाग बड़ा बनाया जाता है। छोटे भाग को फ्रीजर कहा जाता है। बड़ा भाग अन्य सामग्री रखने के लिये होता है। दोनों भागों में दरवाजे लगाये जाते हैं। दरवाजों पर भी विशेष प्रकार के खाने बने होते हैं। इनमें सामग्री रखी जाती है।
इस तरह के फ्रिज अन्य विशेषताओं से युक्त होते हैं। जिसकी हम चर्चा इस रिव्यू में करेगें। which double door refrigerator is best in india. Answer is below ten(Reviewed).
Frost free meaning
इस तरह के फ्रिज में पंखें के द्वारा कूलिंग की जाती है। फ्रिज के अंदर लगा हुआ पंखा ठंडी हवा का वितरण समान रूप से करता है। जिससे अंदर का वातावरण एकसमान ठंडा होता है। इस तरह के फ्रिज को डिफ्रास्ट करने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। क्योंकि इनमें फ्रीजर में अनावश्यक वर्फ नहीं जमती है।
Difference between Frost free & Direct cool
डायरेक्ट कूल फ्रिज के अंदर हवा का प्रवाह संवहन के द्वारा होता है। जिससे यह तकनीक सस्ती पड़ती है। इस तकनीक में बिजली की खपत कम होती है। यह तकनीक केवल सिंगल डोर फ्रिज में उपयोग में प्रयोग में ली जा रही है। अंदर रखी हुई खाद्य सामग्री आंशिक रूप से ही इसमें ताजा बनी रहती है। इस तरह के फ्रिज को मैनुअल डीफ्रास्ट करना होता है।
इसका साइज सामान्यतः 50 से 250 लीटर क्षमता का होता है। अतः यह फ्रिज छोटे परिवार के लिये उपयोगी है।
फ्रास्ट फ्री में पंखे के द्वारा हवा का प्रवाह होता है। जिससे अंदर समान रूप से कूलिंग हो जाती है। यद्यपि यह विधि अधिक महंगी है। क्योंकि इसमें अधिक बिजली की खपत होती है। इस तकनीक के फ्रिज में सामग्री अधिक समय तक ताजा बनी रहती है।
यह बड़े परिवार के लिये अधिक उपयोगी है। आटोमेटिक तरीके से डीफ्रास्टिंग इसकी सबसे बड़ी विशेषता है। अतः इस तरह के फ्रिज अधिक बिजली खपत करने के बाद भी अधिक लोकप्रिय हैं। आपके पास पर्याप्त बजट है तो इस तरह के फ्रिज अवश्य खरीदें। Read also on Mini Refrigerator .
Internal part of double door fridge
किसी भी फ्रिज का मुख्य आंतरिक पार्टस कम्पे्रशर होता है। यह फ्रिज के अंदर गैस को द्रवित कर प्रवाहित करता है। रेफ्रिजरेन्ट किसी भी फ्रिज को अंदर से ठंडा करने के लिये आवश्यक है। यह पूरे फ्रिज में कम्पे्रशर के माध्यम से प्रवाहित होता रहता है। ठंडी हवा के प्रवाह के लिये डबल डोर फ्रिज में पंखे का प्रयोग किया जाता है। अंदर के भाग में शेल्फ लगे होते हैं। यह शेल्फ दरवाजे तथा फ्रिज के अंदर की ओर बनाये जाते हैं। अंदर की रखी खाद्य सामग्री देखने के लिये बल्ब लगाया जाता है।
तापमान के कन्ट्रोल के लिये एक बटन भी फ्रिज में अंदर की ओर लगाया जाता है। डबल डोर फ्रिज में केप्लरी टयूब को ढंक कर रखा जाता है। रेफ्रिजेट्रर के इन्शुलेशन के लिये दरवाजे पर रबर की पट्टी लगाई जाती है। इसके अन्य पार्टस भी होते हैं। उसके संबंध में जानना सामान्य उपयोगकर्ता के लिये आवश्यक नहीं है।
External parts
बाहर की ओर दो दरवाजे दिखाई देते हैं। पूरे फ्रिज की फिनिशिंग बहुत अच्छी बनाई जाती है। नीचे की ओर स्टेण्ड के लिये चार बड़े आकार के पेंच लगाये जाते हैं। इनकी सहायता से फ्रिज को स्टेण्ड पर रखा जा सकता है। इस तरह के फ्रिज में दो हैडिंल दिये जाते हैं।
डोर लाक को सामान्यतः बड़े भाग में फिट किया जाता है। डबल डोर फ्रिज में पीछे की ओर आपको जाली आदि नहीं दिखाई देगी। केवल नीचे के भाग में कम्प्रेशर दिखाई देता है।
Star rating for fridge
BEE द्वारा प्रतिवर्ष उपकरणों को Star rating दी जाती है। इसके अंतर्गत Electrical appliances की प्रदर्शन क्षमता दर्शायी जाती है। इसे Star में प्रदर्शित किया जाता है। best refridgerators in india पर एक स्टीकर के माध्यम से रेटिंग प्रदान करने की तिथि तथा रेटिंग स्टार में दर्शायी जाती है।
5 स्टार रेटिंग वाले उपकरण उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं। 1 स्टार का अर्थ है। उपकरण का प्रदर्शन विद्युत मानकों पर अत्यंत कमजोर है। विद्युत उपकरणों की रेटिंग निम्नानुसार है-
- 1 Star : Very poor
- 2 Star : Average
- 3 Star : Good
- 4 Star : Very Good
- 5 Star : Excellent
Other features
डबल डोर फ्रिज में कुछ अन्य फीचर्स दिये जाते हैं। जैसे आजकल Refrigerator में MP3 player लगाया जाता है। एक डिजीटल क्लाक भी आपको इसमें देखने को मिल जायेगी। डिजीटल डिस्पले अब अत्याधुनिक फ्रिज में लगाये जाने लगे हैं।
इसके अतिरिक्त आटोमेटिक वोल्टेज कन्ट्रोल के लिये स्टेबलाइजर भी इनमें लगा होता है। अंदर की सामगी से गंध उत्पन्न ना हो। इसके लिये कार्बन फिल्टर भी अच्छे फ्रिज का महत्वपूर्ण भाग हो गया है।
Size & durability
किसी भी फ्रिज का साइज उसकी क्षमता पर निर्भर करता है। जितनी अधिक क्षमता होगी उतना ही बड़ा फ्रिज का साइज होगा। दो दरवाजे होने के कारण भी इस तरह के फ्रिज बड़े आकार के होते हैं। इसकी बनावट आयताकार होती है।
अच्छी फिनिशिंग तथा पेंट के माध्यम से इसे आकर्षक बनाया जाता है। यह लम्बे समय तक काम में आने वाला उपकरण है। इसलिये इसकी मजबूती पर अधिक ध्यान दिया जाता है।
Capacity of fridge
रेफ्रीजेटर की क्षमता को लीटर में मापा जाता है। सामान्यतः डबल डोर फ्रिज 160 से 450-500 तक की क्षमता के बाजार में उपलब्ध है। इससे बड़े फ्रिज भी हैं। लेकिन वे अलग प्रकार के हैं। उन्हें साइड बाई साइड फ्रिज के नाम से जाना जाता है। आप उस तरह के फ्रिज के संबंध में अगले आलेख में जानकारी प्राप्त करेगें।
Electricity for fridge
डबल डोर फ्रिज में अधिक विद्युत खर्च होती है। क्योंकि इनमें दो भाग होते हैं। इस तरह के फ्रिज के लिये वोल्टेज का स्थिर होना अति आवश्यक है। इसके लिये इनमें आटोमेटिक वोल्टेज स्टेबलाइजर लगाया जाता है। इनमें अंदर रखी खाद्य सामग्री अधिक दिनों तक ताजा बनी रहती है।
इसलिये इन्हें आजकल अधिक पसंद किया जाता है।
Brand & review of refrigerator
1.Samsung Frost Free Double Door Refrigerator
अमेजन पर मूल्य
सेमसंग का यह डबल डोर फ्रिज 253 लीटर क्षमता का है। इसकी स्टार रेटिंग 2 है। यह फ्रिज इनवर्टर कम्प्रेशर के साथ बाजार में है। यह वर्किंग में होने पर कम शोर उत्पन्न करता है। यह 3-4 लोगों के परिवार के लिये उपयुक्त है। शेल्फ मजबूत कांच के बनाये गये हैं। इस फ्रिज के लिये इनवर्टर की जरूरत नहीं है। फ्रीजर में वर्फ नहीं जमती है।
आपको इसे साफ करने के लिये अधिक श्रम नहीं करना पड़ेगा। सब्जी की Trey बड़ी दी गई है। यह माइश्चर फ्री भी है। अंदरं अच्छे एडजेस्टेबल शेल्फ दिये गये हैं। आइसमेकर को अलग किया जा सकता है। बाटल रेंक काफी सुविधाजनक है। कम्पनी कम्पे्रशर पर 1 वर्ष तथा फ्रिज पर 10 वर्ष की वारंटी दे रही है। अच्छी खरीद है। Samsung also manufactured Single door refrigerator.
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
विश्वसनीय ब्रांड | केवल 2 स्टार रेटिंग |
इनवर्टर युक्त कम्प्रेशर | अत्यधिक बड़ा फ्रीजर |
आकर्षक डिजाइन |
2.Whirlpool Frost Free Double Door Refrigerator
अमेजन पर मूल्य
प्रसिद्ध भारतीय कम्पनी Whirlpool का यह फ्रिज 245 लीटर क्षमता का है। इस फ्रास्ट फ्री फ्रिज की स्टार रेटिंग 2 है। जिसे सामान्य कहा जायेगा। यह 130 से 300 वोल्ट सहन कर लेता है। अतः स्टेबलाइजर की जरूरत नहीं है। यह फ्रिज छोटे परिवार के लिये उपयुक्त है। इसके शेल्फ मजबूत कांच के बने है। उन पर भारी खाद्य सामग्री भी अच्छी तरह से रखी जा सकती है। फ्रिज के पंखों की हवा अंदर समान रूप से प्रवाहित होती है। जिससे प्रत्येक भाग एकसमान रूप से ठंडा हो जाता है। क्रिस्पर Trey पारदर्शी तथा मजबूत दी गई है। फ्रीजर box के कम्पार्टमेंट एडजेस्टेबल है। यह काफी सुविधाजनक हैं। कम्पनी कम्पे्रशर पर 1 वर्ष तथा फ्रिज पर 10 वर्ष की वारंटी दे रही है। फ्रिज काफी आकर्षक दिखाई देता है। खरीदा जाना चाहिये।
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
आकर्षक डिजाइन | केवल 2 स्टार रेटिंग |
मजबूत शेल्फ | बहुत बड़े हैडिंल |
स्टेबलाइजर की जरूरत नहीं है |
3.Godrej Frost Free Double Door Refrigerator
अमेजन पर मूल्य
भारतीय कम्पनी गोदरेज का यह फ्रिज 236 लीटर क्षमता का है। इसकी स्टार रेटिंग 2 है। जिसे ठीक ठाक कहा जायेगा। यह छोटे परिवार जिसमें 4 सदस्य हों, उनके लिये उपयुक्त है। इसके शेल्फ मजबूत कांच के बने हुये हैं। यह मजबूत होने के साथ ही आकर्षक भी है। इसकी चिल trey बड़ी है, साथ ही एक्वा स्पेस भी अधिक दिया गया है।
यह फ्रास्ट फ्री फ्रिज अच्छे डोर लांक lock के साथ बाजार में उपलब्ध है। इसके नीचे की ओर विशेष कम्पार्टमेंट दिया गया है। जिसमें आलू, प्याज जैसी सब्जियां वा सूखे मेवे रखे जा सकते हैं। कम्पनी फ्रिज पर 1 वर्ष तथा कम्पे्रशर पर 10 वर्ष की वारंटी दे रही है।
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
विशाल सर्विस नेटवर्क | केवल 2 स्टार रेटिंग |
खुबसूरत डिजाइन | बहुत बड़े हैडिंल |
अतिरिक्त जगह |
4.LG Inverter Frost-Free Double-Door Refrigerator
अमेजन पर मूल्य
कम्पनी LG का यह फ्रिज 335 लीटर क्षमता का है। इसकी स्टार रेटिंग 3 है। यह बहुत अच्छी रेटिंग है। यह फ्रिज 4-5 लोगों के परिवार के लिये अधिक उपयुक्त है। यह फ्रास्ट फ्री फ्रिज अंदर की सामग्री को समान रूप से ठंडा करता है। एलजी ब्रांड के अन्य रेफ्रीजेरेटर के संबंध में जानकारी के लिये पढ़े लेख, Best LG Refrigerator in India.
बड़े कम्पार्टमेंट तथा फ्रीजर को अच्छे ढंग से डिजाइन किया गया है। जिससे फ्रीज में सभी खाद्य सामग्री व्यवस्थित ढंग से रखी जा सकती है। इनवर्टर कम्प्रेशर होने के कारण फ्रिज से आवाज नहीं आती है। सब्जी तथा फल काफी दिनों तक ताजा बने रहते हैं। best refrigerator under 30000 5 star is not avilable.
इसका डोर कूलिंग फंक्शन डोर के साथ ही सामने के भाग को भी अच्छी तरह से ठंडा कर देता है। आटो स्मार्ट कनेक्ट तथा स्मार्ट डायग्नोसिस इसके अतिरिक्त उपयोगी फीचर है। फ्रीज के लिये स्टेबलाइजर की जरूरत नहीं है। बड़ी क्रिस्पर trey तथा एक्वा स्पेस इसे आकर्षक बनाते हैं। कम्पनी फ्रीज पर 1 वर्ष तथा Compressor पर 10 वर्ष की वारंटी दे रही है। Ifyou can asked, which is the best refrigerator in india. My answer is LG
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
4 स्टार रेटिंग | अधिक कीमत |
इनवर्टर कम्प्रेशर | फीचर्स को समझने में कठिनाई |
स्मार्ट डायग्नोसिस फीचर |
5. Bosch Frost Free Double Door Refrigerator
अमेजन पर मूल्य
प्रसिद्ध मल्टीनेशनल कम्पनी Bosch का यह फ्रिज 327 लीटर क्षमता का है। इसकी स्टार रेटिंग 3 हैं यह छोटे परिवार के लिये उपयुक्त है। Bosch कम्पनी आधुनिकतम तकनीक के लिये जानी जाती है। यह फ्रिज आटो डिफ्रास्ट है। अर्थात इसमें अनावश्यक वर्फ नहीं जमती है। इनवर्टर Compressor होने के कारण अधिक शोर नहीं करता है। फ्रिज के लिये स्टेबलाइजर की जरूरत नहीं है। इसके अंदर 16 घण्टे तक लगातार कूलिंग बनी रहती है। अतः बिजली खर्च कम हो जाता है।
अंदर के भागों को अच्छी तरह से डिजाइन किया गया है। जिससे इसमें अधिक सामग्री रखी जा सकती है। उपकरण वर्ष भर में 40 प्रतिशत तक बिजली की बचत करने में सक्षम हैं। अंदर लगी हुई एलईडी काफी बड़ी हैं। जिससे अधिक रोशनी होती है, यह सामग्री को देखने में सहायता करती है। शेल्फ मजबूत कांच के बने हुये हैं। इन्हें साफ करना बहुत आसान है।
फ्रिज में 5 विशेष सेंसर दिये गये हैं। जिससे इसकी कार्यकुशलता बढ़ जाती है। यह सेंसर वातावरण के ताप के अनुसार फ्रिज को कन्ट्रोल करते हैं। यह विशेषता इसे अपने प्रतियोगियों से अलग बनाती है। कम्पनी फ्रिज पर 1 वर्ष तथा कम्प्रेशर पर 10 वर्ष की वारंटी दे रही है। अच्छी खरीद है। This is best fridge under 30000 in india 2019.
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
Multinational company | Limited service center in India |
5 smart features | High price |
Vita Fresh for Freshness |
6. Whirlpool Inverter Frost-Free Double Door Refrigerator
अमेजन पर मूल्य
Whirlpool is best fridge brands in india. यह फ्रिज 292 लीटर क्षमता का है। इसकी स्टार रेटिंग 3 है। यह फ्रिज 4 लोगों के परिवार के लिये उपयोगी है। यह कम्पनी अपने मजबूत तथा शानदार फिनिशिंग के प्रोडेक्ट के लिये जानी जाती है। इनवर्टर टेक्नालाजी युक्त यह फ्रास्ट फ्री फ्रिज अनेक सुविधाओं से युक्त है।
इसमें रखी हुई खाद्य सामग्री बैक्टीरिया से मुक्त रहती है। सब्जियां एवं फल लगभग 15 दिन तक ताजे बने रहते हैं। यह इसकी माइक्रोब्लाक टेक्नालाजी के कारण संभव है। फ्रिज के अंदर ठंडक का एकसमान प्रवाह बना रहता है। इस क्रिया में अधिक उर्जा भी खर्च नहीं होती है।
आप इसे घर के इनवर्टर पर भी कनेक्ट कर सकते हैं। इसमें स्टेबलाइजर की जरूरत नहीं है। अतः इसे सेविंग मशीन भी कह सकते हैं। दरवाजे तथा फ्रिज के शेल्फ को सामग्री रखने अनुसार डिजाइन किया गया है। जिससे घर के दूध, दही, पनीर आदि के बर्तन भी रखे जा सकते हैं। इसका 75 लीटर का फ्रीजर आपके लिये पर्याप्त है। कम्पनी इस पर 1 वर्ष तथा कम्प्रेशर पर 10 वर्ष की वारंटी दे रही है। अच्छी खरीद है।
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
विशाल सर्विस नेटवर्क | अधिक कीमत |
माइक्रोब्लाक टेक्नालाजी युक्त उपकर | अधिक वजन |
4 स्टार रेटिंग |
7. Samsung Frost Free Double Door Refrigerator
अमेजन पर मूल्य
यह 275 लीटर क्षमता युक्त 3 स्टार रेटिंग वाला उपकरण है। छोटे परिवार की सभी जरूरतें इससे पूरी हो जायेंगीं। इसमें अधिक शोर उत्पन्न नहीं होता है। इसका कारण Compressor की इनवर्टर टेक्नालाजी है। यह तकनीक बचत के साथ साथ लम्बे समय तक सर्विस देती है। आपको इसमें स्टेबलाइजर की जरूरत नहीं पड़ेगी। एक समान कूलिंग के लिये फ्रिज में अनेक पंखों का उपयोग किया गया है। क्रिस्पर tray बड़ी तथा पारदर्शी है।
शेल्फ मजबूत कांच के बनाये गये हैं। आइस मेकर Movable होने के कारण फ्रीजर में अधिक स्पेस मिलता है। हैडिंल की एयरोडायनामिक डिजाइन इसे सुविधाजनक बनाती है। अच्छे फीचर युक्त यह फ्रिज आपके डायनिंग हाल की शोभा बढ़ायेगा। कम्पनी फ्रिज पर 1 वर्ष तथा कम्प्रेशर पर 10 वर्ष की वारंटी दे रही है। This is samsung refrigerator under 30000
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
अच्छा सर्विस नेटवर्क | सामान्य डिजाइन |
बड़ा ब्रांड | अधिक वजन |
अनेक विशेष फीचर्स युक्त |
8. LG Inverter Frost-Free Double-Door Refrigerator
अमेजन पर मूल्य
LG is best brand for refrigerators in india. कम्पनी LG का यह फ्रिज 260 लीटर क्षमता का है। इस फ्रास्ट फ्री फ्रिज की स्टार रेटिंग 3 है। यह 4 लोगों के परिवार के लिये उपयुक्त है। फ्रिज की बनावट आकर्षक है। कम्पनी ने अंदर की डिजाइन करने में परिश्रम किया है। पावरफुल Compressor इनवर्टर टेक्नालाजी से बना है। जिससे फ्रिज में शोर कम होता है।
सब्जियों एवं फल की ताजगी इसमें बरकरार रहती है। फ्रिज का मल्टी एयर फलों सिस्टम इसे समान रूप से ठंडा करता है। एक्वा स्पेस काफी अच्छा दिया गया है। कवरयुक्त् क्रिस्पर टे्र बड़ी व पारदर्शी है। कम्पनी फ्रिज पर 1 वर्ष तथा Compressor पर 10 वर्ष की वारंटी दे रही है। I think tihis is best fridge under 30000 in india 2019
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
इनवर्टर टेक्नालाजी युक्त फ्रिज | बड़े हैडिंल |
अच्छा सर्विस नेटवर्क | अधिक वजन |
अंदर अधिक स्पेस है |
9. Haier Frost Free Double Door Refrigerator
अमेजन पर मूल्य
Haier कम्पनी का यह फ्रिज 320 लीटर क्षमता का है। इसकी स्टार रेटिंग 2 है। इस रेटिंग को अच्छा कहा जायेगा। यह फ्रिज 4 लोगों केे परिवार के लिये उपयोगी है। यह एकमात्र ब्रांड है, जिसका फ्रीजर नीचे की ओर दिया गया है। हमारे देश में फ्रीजर की आवश्यकता गर्मी में पड़ती है। कम्पनी ने भारतीय लोगों की जरूरत का काफी ध्यान रखा है। यह फ्रास्ट फ्री उपकरण है।
जिसमें अनावश्यक वर्फ आटो डिफ्रास्ट होती है। सभी शेल्फ मजबूत कांच के बने हैं। इनपर भारी बर्तन भी रखे जा सकते हैं।
इसका फ्रीजर 82 लीटर का है। यह इस श्रेणी के फ्रिज में बहुत बड़ा है। इसकी Crisper tray अन्य ब्रांड की अपेक्षा दोगनी बड़ी है। साथ ही यह मजबूत भी है। फ्रीजर की आइस tray विशेष प्रकार की है। जिसमें में से वर्फ निकालना बहुत सरल है। यह फ्रिज 135 से 290 वोल्ट पर कार्य कर सकता है। अतः इसके लिये स्टेबलाइजर की जरूरत नहीं है। कम्पनी फ्रिज पर 1 वर्ष तथा Compressor पर 10 वर्ष की वारंटी दे रही है। नई टेक्नालाजी पसंद करने वालों के लिये अच्छी खरीद है।
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
फ्रीजर नीचे की ओर है | लिमिटेड सर्विस सेन्टर उपलब्ध है |
बड़ी क्रिस्पर tray है | इनवर्टर टाइप कम्प्रेशर नहीं है |
पावरफुल LED है |
10. Godrej Frost Free Double Door Refrigerator
अमेजन पर मूल्य
भारतीय कम्पनी गोदरेज का यह फ्रिज 260 लीटर क्षमता का है। इसकी स्टार रेटिंग 2 है। यह रेटिंग साधारण कही जायेगी। यह फ्रिज छोटे परिवार के लिये उपयोगी है। गोदरेज के सभी प्रोडेक्ट भारत में काफी तादाद में खरीदे जाते हैं। इसलिये इस फ्रिज की भी अच्छी डिमाड़ है।
यह फ्रास्ट फ्री फ्रिज आटो डिफ्रास्ट तकनीक से लैस है। फ्रिज के दरवाजे विशेष प्रकार के बनाये गये हैं। जिनके निर्माण में भारतीय उपभोक्त अच्छा ख्याल रखा गया है। इसलिये विशेष tray तथा डोर स्पेस दिया गया है। फ्रिज में एण्टीबैक्टीरियल टेक्नालाजी का उपयोग किया गया है। यह तकनीक अंदर रखी सामग्री को कीटाणु रहित बनाये रखती है।
फ्रिज की बाड़ी को जंगरहित बनाया गया है। जिससे फ्रिज अधिक दिनों तक नया बना रहता है। यह फ्रिज 140 से 260 वोल्ट तक का अप डाउन सहन कर लेता है। इसलिये स्टेबलाइजर की जरूरत नहीं पड़ती है। कम्पनी फ्रिज पर 1 वर्ष तथा Compressor पर 10 वर्ष की वारंटी दे रही है। Godraj is best double door fridge.
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
Famous Indian brand | Only 2 star rating |
Broad service network | Conventional type refrigerator |
Cool Shower Technology |
Buyer’s guide
- रेफ्रीजेटर की कम्पनी का चुनाव
- माडल का चुनाव
- फ्रिज की कैपेसिटी
- रेटिंग की अनिवार्यता
- विद्युत खपत
- अन्य सुविधाएं
- डबल डोर फ्रिज के लाभ
- घर पर रखरखाव की जरूरत
- कहां से खरीदा जाये
रेफ्रीजेटर की कम्पनी का चुनाव
यह महत्वपूर्ण प्रश्न है। आप कैसे फ्रिज का चुनाव करते हैं? क्या लोगों के कहने से? अथवा सर्च करके। आप जिस तरह से भी चुनाव करें, कम्पनी महत्वपूर्ण है। वहीं कम्पनी चुनें जिसकी आफटर सेल्स सर्विस आपके आसपास हो। आपने अपने किसी परिचित या रिश्तेदार के यहां उसे देखा हो। यद्यपि नई कम्पनियां भी अच्छी होती है। उनके फ्रिज भी बाजार में ब्रिकी के लिये उपलब्ध है। अतः पहले कम्पनी को महत्व दें।
माडल का चुनाव
कम्पनी के चुनाव के पश्चात माॅडल का चुनाव आवश्यक हो जाता है। इसके लिये अच्छा होगा कि आप अपने परिवार के साथ बाजार से खरीदारी करें। अथवा आनलाईन खरीदनें की स्थिति में अपनी जरूरत के माॅडल के रिव्यू देखें। उसकी विशेषताएं, जरूरी सुविधाएं तथा अन्य जानकारी प्राप्त कर लें। आपका बजट कितना है? यह भी महत्वपूर्ण हैं।
अतः माॅडल का चुनाव करते समय हर तरह से देख परख लें। क्योंकि फ्रिज खरीदना लम्बे समय का सौदा है। आप इसे बार बार नहीं खरीद सकेगें। इस साइट पर भी अनेक रिव्यू दिये गये हैं। आपको अपनी पसंद का फ्रिज चुनने में यहां आसानी होगी। अतः खरीद के लिये माॅडल का ध्यान अवश्य ही रखें।
फ्रिज की कैपेसिटी
इसकी कैपेसिटी के संबंध में जानकारी होना अति आवश्यक है। कितनी क्षमता का फ्रिज लेना है, यह आपके परिवार पर निर्भर करता है। यदि आपका परिवार चार लोगों का है तो आपके लिये 250 से 350 लीटर की क्षमता का फ्रिज पर्याप्त होगा। यदि आप इसका अधिक उपयोग करते हैं तो फिर 400 लीटर के आसपास की क्षमता का उपकरण चुनें। बड़े परिवार को हमेशा 350 लीटर से अधिक क्षमता का फ्रिज चुनना चाहिये।
इसलिये खरीदने से पहले फ्रिज के संबंध में कैपेसिटी की जानकारी प्राप्त कर लेें। भविष्य में आपकी जरूरतें बढ़ने पर क्षमता बढ़ा नहीं सकते हैं। इसी तरह से ना ही क्षमता कम कर सकते हैं। छोटा परिवार होने पर अधिक क्षमता का उपकरण आप पर अनावश्यक बिजली बिल का भार डालेगा। अतः खरीदते समय क्षमता का ध्यान अवश्य रखें।
रेटिंग की अनिवार्यता
BEE द्वारा उपकरणों के मानक निर्धारित किये गये हैं। इसे स्टार रेटिंग के माध्यम से दर्शाया जाता है। उपकरण पर इसकी जानकारी के लिये एक स्टिकर लगा होता है। जिसमें स्टार रेटिंग तथा उसे जारी करने का दिनांक लिखा होता है। वर्ष भर में बिजली खपत की यूनिट भी इस पर लिखे जाती है। सबसे अच्छी रेटिंग 5 है। यह Excellent रेटिंग है। आप 3 अथवा 4 स्टार रेटिंग का चुनाव भी कर सकते हैं।
3 से आशय Good तथा 4 Very Good को दर्शाता है। आप इससे कम रेटिंग में कुछ मानकों पर समझौता करना पड़ेगा। वर्षो पहले जब रेटिंग नहीं थी तब भी उपकरण बाजार में थे। आप कुछ परिस्थितियों में तथा 2 रेटिंग भी चुन सकते हैं। लेकिन किसी भी स्थिति में 1 स्टार के उपकरण का चुनाव ना करें।
विद्युत खपत
एक अच्छा फ्रिज विद्युत की बचत करता है। इसके लिये आवश्यक है कि कम्प्रेशर इनवर्टर टेक्नालाजी पर आधारित हो। इस तरह के फ्रिज अनावश्यक विद्युत व्यय नहीं होने देते हैं। यह भी देखें कि फ्रिज न्यूनतम अधिकतम कितना वोल्टेज सहन कर सकता है। आप तौर पर फ्रिज 130 से 300 तक के वोल्ट को सहन कर सकते हैं।
यह आपके फ्रिज की आपरेटिंग रेंज है। इस रेंज में स्टेबलाइजर की जरूरत नहीं पडे़गी। स्टार रेटिंग भी महत्वपूर्ण है। यदि आपका फ्रिज 3 या 4 स्टार है तो वह अच्छी तरह से बिजली बचत करेगा।
एक महत्पूर्ण सुझाव :
क्या आपका चुनाव इनवर्टर टेक्नालाजी पर आधारित कम्प्रेशर नहीं है? आप स्टेबलाइजर का उपयोग अवश्य करें। इसमें किसी तरह का समझौता ना करें। अन्यथा आपका फ्रिज कभी भी खराब हो सकता है। Read also best refrigerator under 30000 quora
अन्य सुविधाएं
आप जिस उपकरण की अन्य सुविधाएं भी देखें। जैसे उसका हैडिंल सुविधाजनक है अथवा नहीं। फ्रिज के अंदर शेल्फ, डोर स्पेस किस तरह का है। वह कैसे डिजाइन किया गया है। क्या वह आपकी जरूरत पूरा करता है। फ्रीजर कैसा है। उसमें क्या सुविधाएं है, यह देखें। क्रिस्पर टे्र बड़ी है, आपकी आवश्यकता के अनुसार है। इसके अतिरिक्त अन्य सुविधाओं की जानकारी आपको फ्रिज के कैटेलांग से मिल जायेगी।
हमेशा डीलर की बातों पर विश्वास ना करें। उसकी मोहक बातों में ना आएं। आप अच्छी खरीद कर सकेगें। बेहतर होगा कि आप किसी साईट पर रिव्यू पढ़कर जानकारी हासिल करें। पे्रोडेक्ट पर क्लिक करके उसके संबंध में ग्राहकों के विचार जान लें। उस साइट पर पूछे गये प्रश्नों के उत्तर पढ़ लें। आप विश्वास करें, अच्छी खरीददारी करेगें
डबल डोर फ्रिज के लाभ
इस तरह के फ्रिज सुविधाजनक होते हैं। आपको फ्रीजर की सामग्री की जरूरत है। उसे ही खोलना होगा। यदि अन्य सामग्री चाहिये तो बड़ा कम्पार्टमेंट है। हां, यह अवश्य है कि यह बड़े आकार के होते हैं। लेकिन इनके आकार से आपको कोई परेशानी नहीं होगी।
घर पर रखरखाव की जरूरत
आपके घर पर इसका अच्छा रखरखाव करें। बर्षो बरस मैकेनिक की जरूरत नहीं पडेगी। यदि पड़ भी जाये तो वारंटी पीरियड में आपको सर्विस मिलेगी ही। उसके अतिरिक्त हर स्थान पर टेक्नीशियन उपल्ब्ध है। हमेशा फ्रिज को अंदर से साफ सुथरा रखें। समय समय पर अंदर वा बाहर से सफाई करते रहें। अंदर सामग्री रखने से पहले देख लें। वह फ्रिज में रखने लायक है अथवा नहीं? रखरखाव के लिये हमेशा कम्पनी के मेनुअल में दिये गये निर्देशों का पालन करें।
कहां से खरीदा जाये
वर्तमान मुक्त अर्थव्यवस्था में आपके सामने बड़ा बाजार है। अनेक कम्पनियां हैं, उनके माॅडल हैं। आप खरीद सकते हैं। भारत में आज भी छोटे शहरों में आनलाईन खरीद पर संश्य बना रहता है। पता नहीं कैसा उपकरण मिलेगा। मिलेगा अथवा नहीं। कहीं पैसा तो नहीं डूब जायेगा। इस तरह के अनावश्यक संश्य देखने में आते हैं।
आज आनलाईन खरीद का समय है। आप विश्वास करें, आपको ओरिजिनल प्रोडेक्ट समस्त एसेसरीज के साथ मिलेगा। उसे सुरक्षित ढंग से आप तक पहुचाना कम्पनी का काम है। आनलाईन खरीद आपको पूर्ण संतुष्टि देगी। आपको वहीं सर्विस मिलेगी जो बाजार में मिलती है। अतः आनलाईन खरीद करें। वर्षो के लिये निश्चित हो जायें। You can purchase best selling refrigerators in india.
Advice for best uses
- जिस कम्पार्टमेंट को खोलना आवश्यक हो उसे ही खोलें।
- समय समय पर सविर्सिग कराते रहें। This is important in best double door fridge in india.
- हमेशा अच्छे कनेक्शन युक्त साकेट तथा पावर प्लग का उपयोग करें।
- अनावश्यक रूप से फ्रिज को पूरी तरह से ना ढकें।
- फ्रिज को हमेशा 5 एम्पीयर सप्लाई में ही लगायें।
- कभी स्वयं फ्रिज रिपेयर करने का प्रयास ना करें।
- मौसम के अनुसार अंदन का तापमान नियंत्रित करें।
- अनावश्यक रूप से डोर खुला ना रहने दें।
- अनावश्यक रूप से फ्रिज को ना भरें। कुछ स्थान खाली रहने दें।
- गर्म वस्तु को ठंड़ा होने के पश्चात ही फ्रिज में रखें।
- नियमित रूप से सफाई करते रहें।
- अपनी आवश्यकता के अनुसार फ्रिज खरीदें।
फ्रिज के लिये जरूरी एसेसरीज
फ्रिज के साथ साथ निम्नलिखित जरूरी एसेसरीज भी खरीदें। This is useful in top brands of refrigerator in india. खरीदने के लिये Blue कलर लिंक पर क्लिक करें —
- Mayur7Star Teddy Bear Digital Printed Heavy Quality Fridge Top Cover.
- InddusHome Plastic Multi Purpose Storage Racks Tray.
- Shalimar Reusable Vegetable Organiser Bags
- Smart Shelter Premium Heavy Duty Refrigerator Stand/Trolley.
Q & A on refrigerator
प्र. डबल डोर फ्रिज क्यों खरीदना चाहिये?
यह सुविधाजनक है। इसमें जिस भाग का उपयोग करना है, केवल उसे ही खोला जाता है।
प्र. इसे किस तरह से डिफ्रास्ट किया जाता है?
उ. यह फ्रास्ट फ्री होता है। इसलिये इसे फ्रास्ट करने की जरूरत नहीं पड़ती है।
प्र. यह महंगा है?
उ. यह महंगा अवश्य है। लेकिन अधिक सुविधाजनक है।
प्र. इसे आनलाईन खरीदने पर क्या लाभ होगा?
उ. आपको सभी स्कीम का लाभ मिलेगा। सभी एसेसरीज मिलेगी। उसके साथ ही वारंटी भी मिलेगी।

श्रीमती सुचेता शुक्ला
Home & kitchen appliances adviser. Modern cooking expert. Writer of this article. आप Best double door Refrigerator से संबंधित सलाह के लिये निःसंकोच मेल करें। mail id is suchetaji25@gmail.com
किचन एण्ड होम एप्लायंसेस पर निम्न दो लेख अवश्य पढ़ें। आपको इन्हें खरीदनें में सहायता मिलेगी–
- Read about Top 10 Inverter Split AC in India.
- Read article on Storage water geysers.
- Article Best Cellini Fan in India.