Best Prestige Gas Stoves in India 2022
आपका इस साइट पर सादर अभिवादन है। आपने इससे पूर्व विभिन्न प्रकार के एलपीजी गैस स्टोव के रिव्यू साइट पर पढ़े हैं। इस बार भारत की प्रसिद्ध घरेलु उपकरण निर्माता कम्पनी Prestige के एलपीजी गैस स्टोव पर आपको अच्छी जानकारी मिलेगी। लेख में खरीदने के लिये सलाह, उपयोग हेतु टिप्स तथा आपके संभावित प्रश्नों के उत्तर भी शामिल है। मित्रों आप पढ़ रहे हैं आलेख, Best Prestige Gas Stoves in India 2022
आइये शुरू करते हैं–
लेख को चार भागों में बांटा गया है
आपके परिवार के लिये शानदार 4 बर्नर गैस स्टोव की जानकारी के लिये पढ़ें, Best 4 Burner Gas Stoves In India .
प्रेस्टीज की विश्वसनीयता
प्रेस्टीज भारत की प्रमुख घरेलु उपकरण निर्माता कम्पनी है। इसके उपकरण अपनी विश्वसनीयता व मजबती के लिये जाने जाते हैं। इन उपकरणों में लोगों का विश्वास भी है। भारतीय बाजारों में पे्रस्टीज के इंडक्शन कुकटाप, एलपीजी गैस स्टोव, प्रेशर कुकर तथा अन्य उपकरण मिल जायेगें। अनेक विभिन्न माडल तथा आकार प्रकार में उपलब्ध यह उपकरण
प्रत्येक भारतीय परिवार की जरूरतों को पूरा करते हैं। Prestige का प्रत्येक उपकरण क्वालिटी कन्ट्रोल मानकों से गुजरता है। इसके निर्माण में हाई क्वालिटी मटेरियल का उपयोग किया जाता है। इसलिये भी लोगों का प्रेस्टीज पर पूरा भरोसा हैं।
विविधता : पेे्रस्टीज के उपकरण विविधता लिये होते हैं। यह प्रत्येक परिवार के बजट तथा साधनों में उपलब्ध हो जाते हैं। इस लेख में रिव्यू किये गये सभी गैस स्टोव आईएसआई मानका प्राप्त हैं। बल्कि प्रेस्टीज के गैस स्टोव आईएसआई मानकोे से भी बढ़कर हैं। कम्पनी प्रत्येक उपभोक्ता का पूरा पूरा ख्याल रखती है। इसलिये समस्त भारतीय परिवार इन उपकरणों के बरसों से मुरीद हैं।
फिनिशिंग तथा मजबूती : पेे्रस्टीज के उपकरणों की फिनिशिंग शानदार होती है। इस कम्पनी के गैस स्टोव हाई क्वालिटी मटेरियल के बने होते हैं, उनपर सुपीरियर पाउडर कोटिंग की जाती है। स्टेनलैस स्टील के गैस स्टोव में चमकदार तथा साफ सुथरी फिनिशिंग आकर्षित करती हैं। प्रत्येक गैस स्टोव मजबूत तथा बरसों बरस साथ देने वाला है। कम्पनी ने इसे भारतीयता को ध्यान में रखकर बनाया है। Prestige के गैस स्टोव एवं हब के रिव्यू तथा बायर्स गाइड पढ़ने के लिये लेख को अंत तक अवश्य पढें–
गैस स्टोव के रिव्यू
1. Prestige Prithvi Stainless steel 1 Burner Gas Stov
अमेजन पर मूल्य
यह एलपीजी गैस स्टोव स्टेनलैस स्टील का बना है। इसमें कम्पनी ने ब्रास बर्नर का उपयोग किया है, इनपर तीन पिनें लगाई गई हैं। यह बर्नर एनर्जी एफीशियंट हैं। यह बर्नर गैस की बचत करतेा है। ब्रास का बना होनेक के कारण जंग भी नहीं लगती है। स्टोव के सामने की ओर बड़े आकार की नाब दी गई है। यह सुविधाजनक है। इसे आपरेट करना सरल है। उपकरण में नीचे की ओर बड़े आकार के स्टेण्ड लगाये गये हैं। इसलिये यह समतल सतह पर अच्छी तरह से रखा जा सकता है।
Gas Chula सामने की ओर प्रस्टिज की ब्रांडिंग लोगो दिया गया है। यह उपकरण की खूबसूरती बढ़ाता है। इस गैस चूल्हा में आटो इग्नीशन नहीं है। लेकिन फिर भी यह अकेले व्यक्ति या होस्टलर्स के लिये उपयोगी है। यह आकार में छोटा होने के कारण स्टेण्ड पर कम स्थान घेरता है। कम्पनी इस उपकरण पर 2 वर्ष की वारंटी दे रही है।आप पढ़ रहे हैं आलेख, Best Prestige Gas Stoves in India 2022
उपकरण की विशेषताएं
- स्टेनलैस स्टील बाडी
- एफीशियंट बर्नर
- छोटा आकार
- सुविधाजनक नाब
2. Prestige Magic Glass Top 2 Burner Gas Stove
अमेजन पर मूल्य
प्रेस्टिज का यह गैस स्टोव ग्लास टाप के साथ उपलब्ध है। यह कम्पनी का दो बर्नर वाला बेसिक माडल है। जिसमें ग्लास टाप का उपयोग किया गया है। इस उपकरण में ब्रास के बर्नर लगाये गये हैं। दोनों बर्नर में से एक मीडियम तथा दूसरा छोटा बर्नर है। बर्नर से अच्छी कार्यकुशलता प्राप्त करने के लिये इनमें पिनें लगाई गई है। उपकरण की बाडी पाउडर कोटेड है लेकिन यह स्टील नहीं है। मेटल बाडी पर अच्छी क्वालिटी की पाउडर कोटिंग कर इस उपकरण को बनाया गया है।
गैस स्टोव को आपरेट करने के लिये सामने की ओर दो नाब दी गई है। यह बड़ी होते हुये भी सुविधाजनक है। यह आपके छोटे किचन के छोटे प्लेटफार्म पर आसानी से रखा जा सकेगा। स्टोव में मेनुअल इग्नीशन है। अर्थात इसमें आटो सिस्टम नहीं लगाया गया है। कम्पनी इस ISI उपकरण पर दो वर्ष की वारंटी दे रही है।
उपकरण की विशेषताएं
- अनब्रेेकेबल ग्लास टाप
- काम्पेक्ट डिजाइन
- बजट उपकरण
- एफीशियंट बर्नर
Best Prestige Gas Stoves in India 2022 – read till last for knowledge.
3.Prestige Agni Stainless steel 2 Burner Gas Stove
अमेजन पर मूल्य
प्रेस्टिज ने इसे अग्नि नाम से बाजार में पेश किया है। यह दो बर्नर गैस स्टोव स्टेनलैस स्टील प्लेट से बनाया गया है। इसमें कम्पनी ने पिन वाले ब्रास बर्नर का उपयोग किया है। इनमें से एक मीडियम तथा दूसरा छोटा बर्नर है। सामने की ओर कम्पनी की ब्रांडिंग है। स्टोव का बेस हेवी है, यह उपयोग करने पर सुविधाजनक है।
उपकरण की फिनिशिंग काफी अच्छी है। पेन स्टेण्ड भी बड़े एवं भारी हैं, धातु के बने यह स्टेण्ड बर्तन का भार ठीक ढंग से संतुलित करते हैं। यह उपकरण ISI सर्टिफाइड है। इस गैस चूल्हा कोे उपयोग में लेने पर गैस तथा समय की बचत होती है। कम्पनी इस माडल पर 2 वर्ष की वारंटी दे रही है। आप पढ़ रहे हैं आलेख, Best Prestige Gas Stoves in India 2022
उपकरण की विशेषताएं
- शानदार ग्लास फिनिशिंग
- हाई क्वालिटी पेन सपोर्ट
- आइएसआइ एपू्रव्ड उपकरण
- मजबूत बनावट
4. Prestige Magic LP Gas Stove 3 Brass Burner
अमेजन पर मूल्य
Prestige gas stove 3 burner आजकल अधिक पसंद किये जाते हैं। यह कम्पनी का अधिक प्रचलित माडल है। कम्पनी ने इसमे हाई क्वालिटी 3 बर्नर का उपयोग किया है। यह बर्नर ब्रास के हैं। तीनों बर्नर अलग अलग साइज के हैं। यह सभी दैनिक जरूरतें पूरा करते हैं। इनमें तीन पिनें है, जिससे इनका परफार्मेस अच्छा हो गया है। उपकरण की बाडी पाउडर कोटेड है। स्पष्ट है कि यह स्टेनलैस स्टील बाडी का स्टोव नहीं है। लेकिन फिर भी इसकी फिनिशिंग अन्य लोकल व सस्ते गैस स्टोव से बहुत बेहतर है।
उपकरण के पैन स्टेण्ड मजबूत व बड़े है, इनपर बड़े बर्तन भी आसानी से रखे जा सकते हैं। सामने की ओर नाब दी गई है। यह दूर दूर होने के कारण से सुविधाजनक है। इस गैस चूल्हा में मेनुअल इग्नीशियन है। इसलिये नोजल एक ओर दिया गया है। यह फिक्सड टाइप का है। कम्पनी इस माडल पर 2 वर्ष की वारंटी दे रही है।
उपकरण की विशेषताएं
- पाउडर कोटेड फिनिशिंग
- अलग अलग साइज के बर्नर
- मजबूत पैन स्टेण्ड
- मजबूत बनावट
5. Prestige 40150 3 Burner Gas Stove
अमेजन पर मूल्य
इस Gas stove prestige में स्टील का उपयोग किया गया है। अर्थात इसकी बाडी स्टेनलैस स्टील की है। बाडी चमकदार आकर्षक फिनिशिंग में है। यह काफी मजबूत तथा आकर्षक है। इसके साथ कम्पनी एक इंडक्शन बेस तवा भी उपलब्ध करा रही है। यह हाई क्वालिटी तवा है। जिसका उपयोग आप गैस के साथ साथ इंडक्शन प्लेट पर भी कर सकते हैं। यह आइएसआई सर्टिफाइड स्टोव तीन अलग अलग आकार के बर्नर के साथ है। इसकी गैस की बचत करने वाले बर्नर है। इन्हें वैज्ञानिक ढंग से बनाया गया है। बाडी के नीचे की ओर फाइबर का बेस दिया गया है। यह बेस छोटे गुटके के रूप में है। यह अच्छी तरह से समतल किचन स्टेण्ड पर रखा जा सकता है। Read about Best single buener gas stove.
इस माडल में 360 अंश से घूमने वाला नोजल नहीं है। इसलिये इसके एक ओर ही सिलेडर रखा जा सकता है। अतः यह परंपरागत गैस स्टोव है, इसमें आटो इग्नीशियन भी नहीं है। यह अवश्य है कि इसकी नाब बेहतर क्वालिटी की है तथा सुविधाजनक भी है। लेकिन अन्य सस्ते तथा लोकल ब्रांड की अपेक्षा यह अधिक मजबूत तथा डयूरेबल है। इसे आप बरसों बिना किसी खराबी के उपयोग कर सकते हैं। उपकरण में बदलने वाला पार्टस केवल गैस नोजल है। प्रेस्टिज इस माडल पर 2 वर्ष की वारंटी दे रही है। You are reading Best Prestige Gas Stoves in India 2022
उपकरण की विशेषताएं
- स्टेनलैस स्टील बाडी
- आकर्षक डिजाइन
- अलग अलग साइज के ब्रास बर्नर
- बिक्री पश्चात अच्छी सेवा ब्राड की अपनी विशेषता है।
6. Prestige Royale Plus Schott Glass 3 Burner Gas Stove
अमेजन पर मूल्य
प्रेस्टिज का यह गैस स्टोव शानदार स्काटिश ग्लास से निर्मित है। इसमें तीन अलग अलग साइज के ब्रास बर्नर लगाये गये हैं। यह पिन बर्नर है जो उर्जा की बचत करते हैं। इस गैस स्टोव की बाडी पाउडर कोटेड मेटल से बनी है। काले आकर्षक रंग से बना यह गैस स्टोव आटो इग्नीशन से लैस है। इग्नीशन सिस्टम को शुरू करने के लिये अलग से बटन है। अतः आपको इस गैस स्टोव को उपयोग में लेने के लिये दो बटन आपरेट करना होगा। अतः आपको अलग से लाइटर का उपयोग करने की आवश्यकता नहीं है।
सामने की ओर नाब दी गई है, जिसे आसानी से आपरेट किया जा सकता है। गैस स्टोव के पेन स्टेण्ड धातु के बने हैं, यह भारी तथा बड़े बर्तर का वजन सहन करने में सक्षम हैं। कम्पनी इस उपकरण पर 2 वर्ष की वारंटी दे रही है। This is an article on Best Prestige Gas Stoves in India 2021
उपकरण की विशेषताएं
- शानदार बाडी एवं डिजाइन
- अनब्रेकेबल इमपोर्टेट ग्लास से निर्मित
- अलग अलग साइज के ब्रास बर्नर
- आटो इग्नीशियन सिस्टम लगाया गया है।
Best Prestige Gas Stoves in India 2022
7. Prestige Marvel Glass Top 4 Burner Gas Stove
अमेजन पर मूल्य
यह गैस स्टोव चार बर्नर का है। चार बर्नर में से 2 छोटे 1 मीडियम तथा 1 अन्य बड़ा बर्नर है। यह चारों ब्रास बर्नर है। उपकरण की बाडी आकार में बड़ी एवं पाउडर कोटेड है। जिसमें पीछे की ओर 360 अंश पर घूमने वाली इनलेट लगाई गई है। उपर की ओर ग्लास टाप दिया गया है। यह अनब्रेकेबल ग्लास है, लेकिन उपयोग के समय सावधानी की जरूरत है। क्योंकि चूल्हे पर किसी वस्तु अथवा बर्तन के गिरने पर यह टूट भी सकता है।
सामने की ओर चार नाब पास पास लगाई गई है। यह उपयोग करने के लिहाज से सुविधाजनक है। गैस स्टोव के नीचे की ओर स्टेण्ड दिये गये हैं, यह छोटे होते हुये भी अच्छी तरह से गैस स्टेण्ड पर रखे जा सकते हैं। तंदूर आदि रखने के लिये अलग से पेन सपोर्ट साथ में उपलब्ध कराया गया है। इस गैस स्टोव की सफाई तथा मेन्टेनेंस काफी आसान है। कम्पनी इस उपकरण पर भी 2 वर्ष की वारंटी दे रही है।
उपकरण की विशेषताएं
- अलग अलग साइज के ब्रास बर्नर
- घूमने वाला गैस इनलेट
- ग्लास टाप बाडी
- पेन सपोर्ट अलग से दिये गये है।
8. Prestige Stainless steel 4 Burner Gas Stove
अमेजन पर मूल्य
Prestige का यह 4 बर्नर वाला गैस स्टोव मेनुअल इंग्नीशन के साथ उलब्ध है। कम्पनी ने इसमें विभिन्न आकार के चार पिन वाले बर्नर लगाये हैं। प्रत्येक बर्नर में तीन पिनें हैं। स्टोव में 2 छोटे, 1 मीडियम तथा 1 बड़े आकार का बर्नर है। बर्नर हैवी हैं तथा अच्छी तरह से डिजाइन किये गये हैं। गैस चूल्हा की बाड़ी स्टेनलैस स्टील की है। इस पर बड़े बर्तन भी आसानी से रखे जा सकते हैं। इसे हेवी स्टील प्लेट से बनाया गया है। इस बाडी में कहीं भी शार्प कार्नर नहीं है। इसलिये इसकी साफ सफाई अच्छी तरह से की जा सकती है।
उपकरण के सामने की आरे आसानी से आपरेट होने वाली नाब दी गई है। इस गैस स्टोव की चैड़ाई लगभग 2 फीट है, अतः आपके गैस स्टेण्ड पर 2 फीट से अधिक चैड़ा स्थान होना चाहिये। इसके बर्गर आप इसे अपने किचन में उपयोग में नहीं ले पायेगे। पेन सपोर्ट बड़े तथा भारी है, इन पर बर्नर अच्छी तरह से रखे जा सकते हैं। यह अवश्य है कि इसमें आटो इग्नीशन नहीं है। लेकिन अन्य विशेषताओं के कारण यह कमी कहीं भी अखरती नहीं है। कम्पनी इस माडल पर भी 2 वर्ष की वारंटी दे रही है।
उपकरण की विशेषताएं
- विभिन्न आकार के बर्नर
- हेवी डयूटी बाडी
- आकर्षक डिजाइन
- बड़े बर्तन के लिये उपयेागी पेन स्टेण्ड
9. Prestige Schott Glass 3 Burner Gas Stove(Hub)
अमेजन पर मूल्य
यह शानदार गैस हव तीन ब्रास बर्नर के साथ उपलब्ध है। यह तीनों बर्नर अलग अलग साइज के हैं। इसे आप अपने किचन प्लेटफार्म पर फिट करा सकते हैं। यह बर्नर पिन तथा वैज्ञानिक ढंग से बनाये गये छिद्र से युक्त है। इनसे गैस की बचत होती है। इसमें आटो इग्नीशन उपलब्ध है। इसे आपरेट करने के लिये नाब बाडी पर है। गैस इनलेट पीछे की ओर दिया गया है। पेन स्टेण्ड कास्ट आयरन के बने हैं। यह मजबूत तथा डयूरेबल है।
Gas Hub की बाडी पर आयातित अनब्रेकेबल ग्लास लगाया गया है। इस ग्लास पर कम्पनी लाइफटाइम वारंटी दे रही है। स्टोव की बाडी स्लिम है तथा आकर्षक है। इस हब को एक बार फिट करने के पश्चात आप इसका स्थान नहीं बदल सकते हैं। इसलिये इसे सोच समझ कर फिट करायें। कम्पनी इस हब पर 2 वर्ष की वारंटी दे रही है। Best Prestige Gas Stoves in India 2022 is useful for best cooking experiance.
उपकरण की विशेषताएं
- आयातित अनब्रकेबल ग्लास
- क्वालिटी ब्रास बर्नर
- आकर्षक डिजाइन
- मजबूत बाडी
10. Prestige Hob Glass Top 4 Burner Auto Ignition Gas Stove
अमेजन पर मूल्य
चार बर्नर का यह गैस हब बड़े आकार का है। इसमें कम्पनी ने अलग अलग साइज के चार ब्रास बर्नर का उपयोग किया है। इनमें दो बर्नर छोटे, एक मीडियम तथा एक बड़ा बर्नर है। इन बर्नर की डिजाइनइ इस प्रकार की है कि यह उर्जा की बचत करते हैं। यह आकर्षक फिनिशिंग तथा मजबूत डिजाइन में लम्बे समय तक कार्य करने के लिये बनाया गया है। अपर साइड में सुविधाजनक नाब लगायेे गये हैं। बड़ा आकार होने के कारण इसे बड़े किचन के किसी उचित आकार के प्लेटफार्म पर फिट कराया जा सकता है। विशेष रूप से माडयुलर किचन के लिये यह अच्छा उपकरण है। यह आपके किचन में मल्टीकुकिंग का आनंद देगा। Read, Best Gas Stove in India 2 burner.
पेन स्टेण्ड मजबूत तथा कास्ट आयरन के हैं। यह हेवी डयूटी है तथा बर्तन का भार अच्छी तरह से बांट लेते हैं। गैस हब को इस तरह से डिजाइन किया गया है कि बड़े आकार के बर्तन भी इस पर रखे जा सकते हैं। हाई क्वालिटी इग्नीशियन सिस्टम इसे और भी उपयोगी बनाता है। कम्पनी ने ग्लास टाप पर लाइफटाइम वारंटी दी है। हब के साथ मजबूत तथा बड़ा गैस पाइप भी दिया जा रहा है। इस उपकरण पर 2 वर्ष की वारंटी उपलब्ध है। यह कीमती अवश्य है, लेकिन लम्बे समय तक बिना किसी रूकावट के सर्विस देगा।
उपकरण की विशेषताएं
- आकर्षक डिजाइन
- कास्ट आयरन पेन स्टेण्ड
- विभिन्न आकार के बर्नर
- आटो इग्नीशियन है।
क्या आपका विचार अन्य किसी ब्रांड के 3 बर्नर गैस स्टोव खरीदने का है? जानकारी एवं सलाह के लिये पढ़ें, Best 3 Burner Gas Stoves in India .
खरीदने के लिये सलाह
- विभिन्न बर्नर एवं उनकी संख्या
- आकर्षण एवं फिनिशिंग
- आटो इग्नीशियन के लाभ
- गैस स्टेण्ड के अनुरूप साइज
- बीएसआई मानक एवं गैस की बचत
- गैस स्टोव के रंग, गैस इनलेट
- पेन एवं बाडी स्टेण्ड
- कन्ट्रोल नाब के उपयोग
- वारंटी एवं सर्विस
विभिन्न बर्नर एवं उनकी संख्या
गैस स्टोव में सामान्यतः दो प्रकार के बर्नर उपयोग में लाये जाते हैं। इनमें कुछ ब्रास के बने होते हैं। जिनपर तीन पिनें लगाई जाती है। यह बर्नर सर्वोतम होते हैं। वहीं दूसरी ओर कास्ट आयरन के बर्नर भी सस्ते वा सामान्य गैस स्टोव में उपयोेग में लाये जाते हैं। इनकी एनर्जी एफीशियंशी कम होती है। यह जल्दी खराब भी हो जाते हैं। प्रेस्टिज में अच्छी क्वालिटी के ब्रास के बर्नर उपयोग में लाये जाते हैं। इनपर उर्जा की बचत के लिये पिनों का उपयोग किया जाता है। अतः प्रेस्टिज पर बर्नर के मामले में पूरा भरोसा किया जा सकता है।
आकर्षण एवं फिनिशिंग
प्रेस्टिज के गैस स्टोव फिनिशिंग वा आकर्षण के कारण जाने जाते हैं। इन्हें हाई क्वालिटी स्टेनलैस स्टील से बनाया जाता है। लगाये जाने वाले अन्य पार्टस भी उत्कृष्ट श्रेणी के होते हैं। बटन, नाब नोजल तथा अन्य अटेमेंट भी लम्बे समय तक अच्छी सर्विस देते हैं। इसलिये भारतीय परिवारों में प्रेस्टिज को पसंद किया जाात है।
आटो इग्नीशियन के लाभ
प्रेस्टिज के अधिकांश एलपीजी गैस स्टोव मेनुअल इग्नीशियन के साथ बाजार में उपलब्ध हैं केवल कुछ हायर लेवल के माडल तथा हब ही आटो इग्नीशियन के साथ आते हैं। कम्पनी ने मेनुअल इग्नीशियन माडल भी इस तरह से डिजाइन किये हैं कि उनके आपरेशन में कोई परेशानी नहीं होती है। इसलिये खरीदते समय आप यदि मेनुअल इग्नीशियन का चुनाव कर रहे हैं तब भी आपको अच्छी क्वालिटी का उपकरण मिल रहा है।
गैस स्टेण्ड के अनुरूप साइज
इस कम्पनी के गैस स्टोव कामपेक्ट डिजाइन के होते हैं। इनके आकार इस तरह के होते हैं कि आपके किचन स्टेण्ड पर अच्छी तरह से रखे जा सकते हैं। तीन तथा चार बर्नर वाले गैस स्टोव भी बड़े होते हुये भी अधिक कुशलता से उपयोग मेें लाये जा सकते हैं।
बीएसआई मानक एवं गैस की बचत
बीएसआई द्वारा प्रेस्टिज के सभी माडल को आईएसआई मानक प्रदान किया गया है। यह मानक इस कम्पनी के उपकरण की गुणवत्ता दर्शाता है। गैस स्टोव जैसे संवेदनशील उपकरण का आईएसआई मानक प्राप्त होना अति आवश्यक हैं। आप हमेशा आईएसआई मानक प्राप्त उपकरण का ही चुनाव करें। भले ही आपको उसके लिये अधिक कीमत देना पड़ें।
गैस स्टोव के रंग, गैस इनलेट
स्टेनलैस स्टील के गैस स्टोव चमकदार सिल्वर फिनिशिंग में बाजार में उपलब्ध हैं। यह बरसों बरस सर्विस देते हैं। देखने में आकर्षक होने के साथ साथ साफ सफाई करने में सुविधाजनक हैं। कम्पनी के हाई लेवल माडल में अनब्रेकेबल ग्लास का उपयोग किया जाता है। यह अधिकांशतः काले कलर का होता है, आजकल अन्य रंग के टिन्टेड ग्लास का उपयोग भी गैस स्टोव के टाप पर किया जाता है। You are reading an article Best Prestige Gas Stoves in India 2022 is useful for best cooking experiance.
पेन एवं बाडी स्टेण्ड
बर्नर को चारों तरफ से घेरने वाला पार्ट पेन स्टेण्ड कहलाता है। यह धातु का बना होता है। इसे बर्तन का भार सहन करने योग्य बनाया जाता है। मोटी धातु के प्लेट के पेन स्टेण्ड का उपयोग प्रेस्टिज में किया जाता है। इन पर बर्तन अच्छी तरह से रखे जा सकते हैं। गैस स्टोव के नीचे की ओर प्रायः प्लास्टिक के बने गुटके लगाये जाते हैं। यह स्टोव स्टेण्ड कहलाते हैं। आपके इनके स्थान में कोई परिवर्तन नहीं कर सकते हैं।
कन्ट्रोल नाब के उपयोग
कन्ट्रोल नाब के द्वारा गैस स्टोव को आन किया जाता है। इसे प्रेस कर दबाने पर तेजी से बर्नर की ओर गैस जाती है। जिसे जलाकर ईधन के रूप में उपयोग में लाया जाता है। यह नाब प्लास्टिक की बनी होती है। प्रेस्टिज में लगी नाब स्मूथ वर्क करती है। इनके द्वारा गैस स्टोव की ज्वाला को कम अथवा अधिक किया जा सकता है।
वारंटी एवं सर्विस
प्रेस्टिज के सभी एलपीजी चूल्हे पर 2 वर्ष की वारंटी मिलती है। वारंटी पीरियड में सर्विस सेन्टर पर जाकर इसे सुधरवाने अथवा सर्विसिंग का कार्य कराया जा सकता है। प्रेस्टिज के सर्विस सेन्टर देश भर में फैले हुये हैं। यहां जाकर सर्विसिंग अथवा रिपेरिंग कराई जा सकती है। वारंटी पीरियड के पश्चात भी सर्विस सेन्टर पर ही गैस स्टोव की रिपेरिंग कराई जाना चाहिये। This is an article on Best Prestige Gas Stoves in India 2022 is useful for best cooking experiance.
आपके प्रश्नों के उत्तर
प्र. मेरे घर में चार सदस्य है, कौनसा prestige गैस स्टोव ठीक रहेगा?
उ. आप दो बर्नर वाले किसी भी गैस स्टोव का चुनाव कर सकते हैं।
प्र. क्या prestige के गैस स्टोव में गैस की बचत होती है?
उ. हां, क्योंकि इनके बर्नर वैज्ञानिक ढंग से बनाये गये होते हैं। इसलिये यह गैस की बचत करते हैं।
प्र. क्या आटो इग्नीशियन वाला प्रेस्टीज गैस स्टोव ठीक है?
उ. हां, वैसे भी मेनुअल इग्नीशियन सिस्टम में कोई परेशानी नहीं है।
प्र. आप प्रेस्टीज की सलाह क्यों दे रहे हैं?
उ. यह भारत का जाना पहचाना ब्रांड है। लम्बे समय तक अच्छी सर्विस के लिये इसे खरीदना चाहिये।
प्र. क्या इसे आनलाई खरीदना चाहिये?
उ. हां, आपको सभी आवश्य लाभ तथा वारंटी मिलती है। वैसे आप इसे कहीं से भी खरीद सकते हैं।
प्र. क्या मुझे अपना वर्तमान गैस स्टोव प्रेस्टीज से बदल लेना चाहिये?
उ. यदि आपके पास सस्ता, लोकल तथा अनाकर्षक गैस स्टोव है तो अवश्य बदलें।
प्र. क्या Prestige से आफटर सेल्स सर्विस मिलेगी?
उ. हां, क्योंकि कम्पनी के सर्विस सेन्टर देश भर में हैं। आप कहीं से भी खरीद पश्चात सेवा ले सकते हैं।

श्रीमती सुचेता शुक्ला
Home & kitchen appliances adviser. Modern cooking expert. Writer of article. आप Best Prestige Gas Stoves in India 2022 से संबंधित सलाह के लिये निःसंकोच मेल करें। mail id is suchetaji25@gmail.com
Read another rticle Best Gas Geysers in India with review & buying Guide.
Best Pressure Cookers in India, Read Reviews.