Best Emergency lights in India 2022
आपका पुनः होम एण्ड किचिन एप्लायंसेस पर सादर अभिवादन है। इस लेख में हमने कुछ उपयोगी Emergency lights को कवर किया है। लेख में Emergency lights की सामान्य विशेषताएं, रिव्यू तथा ब्रांड शामिल किये गये हैं। इसके साथ ही हमने बायर्स गाइड, आपके प्रश्नों के उत्तर एवं उपयोग हेतु टिप्स को स्थान दिया है। मित्रों आप पढ़ रहे हैं आलेख, Best Emergency lights in India 2022.
आइये शुरू करते हैं-
इस लेख को चार प्रमुख भागों में बांटा गया है–
सामान्य विशेषताएं
Table of Contant
- इमरजेंसी लाइट क्या है
- उपकरण के प्रकार
- आंतरिक पार्टस
- बाहरी पार्टस
- विभिन्न फंक्शन
- बनावट तथा डिजाइन
- लाइट का पावर
- बैटरी के प्रकार
- डयूरेबिलिटी तथा मजबूती
- मेन्टेनेंस तथा रिपेरिंग
इमरजेंसी लाइट क्या है
अन्य प्रकार के बिजली के बल्ब के समान यह भी इलेक्ट्रीकल उर्जा को प्रकाश उर्जा में बदलने वाला उपकरण है। इसे प्रकाश उत्पन्न करने के काम में लाया जाता है। यह डी.सी. करंअ से आपरेट होता है। आजकल यह प्रत्येक घर के लिये आवश्यक उपकरण है। प्रायः सभी की क्रय क्षमता के अंदर यह उपलब्ध है। आप इसे बाजार से 150 रूपये से लेकर 5000 हजार रूपये तक में खरीद सकते हैं। जितनी अधिक आप राशि खर्च करेगें, यह उतना ही अधिक फंक्शन तथा अनेक फीचर्स से युक्त होगा।
उपकरण के प्रकार
यह उपकरण निम्नलिखित प्रकार का होता है-
Rechargable Emergency Light : इस तरह की लाइट को पुनः अनेक बार रिचार्ज किया जा सकता है। इसमे ंरिचार्ज होने वाली बैटरी का उपयोग किया जाता है।
Battery Emergency Light : इस तरह के उपकरण में बैटरी का उपयोग किया जाता है। इसमें 1.5 वोल्ट के छोटे सेल लगाये जाते हैं। जिन्हें उपयोग के पश्चात बदला जा सकता है।
Solar Emergency Light : इस तरह की बैटरी को सोलर उर्जा द्वारा चार्ज किया जाता है।
आंतरिक पार्टस
इसमें आंतरिक पार्टस के रूप में बैटरी अथवा रिचार्जेबल सेल होता है। इसके अतिरिक्त चार्ज करने हेतु कुछ विशेष सर्किट दिया जाता है। जिसके माध्यम से आप इसे चार्ज कर सकते हैं। प्रकाश उत्पन्न करने हेतु एलईडी का उपयोग किया जाता है। इसकी संख्या 2 से अधिक हो सकती है। यह उपकरण पर निर्भर करता है। उपरोक्त प्रमुख पार्टस एक प्लास्टिक के बाक्स में बंद होते हैं। आप पढ़ रहे हैं आलेख, Best Emergency lights in India 2022.
Best Emergency lights in India 2022
बाहरी पार्टस
इस उपकरण में अधिक बाहरी पार्टस नहीं होते हैं। इसमें उपकरण को आपरेट करने के लिये स्विच होता है। यदि आपका उपकरण रिचार्जेबल है तो उसमें इसे चार्ज करने के लिये साकेट लगाया जाता है। कुछ में यूएसबी अथवा मिनी यूएसबी पोर्ट होता है। इस पोर्ट की सहायता से मोबाइल को चार्ज किया जा सकता है। उपकरण की बाडी आकर्षक मजबूत तथा टिकाउ बनाई जाती है। एलईडी को कवर करने के लिये इसमें विशेष पारदर्शी कवर का उपयोग किया जाता है।
विभिन्न फंक्शन
रिचार्जेबल लाइट का उपयोग प्रकाश उत्पन्न करने के लिये किया जाता है। इसके अतिरिक्त इसकी सहायता से मोबाइल भी चार्ज किये जा सकते हैं। कुछ बड़े उपकरणों में एफएम रेडियो के साथ प्रकाश उत्पन्न करने के लिये अतिरिक्त व्यवस्था की जाती है। इसलिये इसके बहुत अधिक फंक्शन नहीं होते हैं, क्योंकि यह प्रकाश उत्पन्न करने वाला उपकरण है।
बनावट तथा डिजाइन
इस उपकरण की बनावट मजबूत होती है। लेकिन यह गिरने अथवा पटकने पर टूट सकता है। डिजाइन को अच्छी तरह से बनाया जाता है, जिससे यह दिखने में आकर्षक होती है। प्रायः अच्छी क्वालिटी की टार्च में एबीएस प्लास्टिक का उपयोग किया जाता है।
लाइट का पावर
इस उपकरण के पावर को वाट में नापा जाता है। यह 2 वाट से लेकर 40 अथवा 50 वाट तक का हो सकता है। इसे आपरेट करने के लिये डी.सी. करंट का उपयोग किया जाता है।
बैटरी के प्रकार
इस उपकरण में सामान्यतः रिचार्जेबल बैटरी का उपयोग किया जाता है। इसे बार बार चार्ज किया जा सकता है। इसके अतिरिक्त कुछ पुराने टाइप की लाइट में सेल भी उपयोग में लाये जाते हैं। आजकल सोलर रिचार्जेबल बैटरी का प्रचलन तेजी से बढ रहा है।
डयूरेबिलिटी तथा मजबूती
यह उपकरण एबीएस प्लास्टिक का बना होता है। इसलिये मजबूत तो होता है लेकिन गिरकर टूट भी सकता है। अतः उपयोग करने में सावाधानी की आवश्यकता होती है। यदि इसे सावधानी से प्रयोग में लाया जाये तो बरसो बरस यह अच्छी सर्विस देता है। बैटरी खराब होने पर इसे बदलने की आवश्यकता होती है।
मेन्टेनेंस तथा रिपेरिंग
यदि इसे सावधानी से उपयोग में लाया जाये तो किसी विशष मेन्टेनेंस की आवश्यकता नहीं पड़ती है। कुछ रिचार्जेबल टार्च को रिपेयर किया जा सकता है। लेकिन कुछ इस तरह की होती है कि इन्हें रिपेयर करना अधिक महंगा साबित होता है। क्योंकि इनकी रिपेरिंग में अधिक लागत आती है, इन्हें बदलना ही उचित होता है। डायकिन के एयरकंडीशनर भारत में खासे लोकप्रिय हैं। जानकारी के लिये लेख पढ़ें।
This is an article on Best Emergency lights in India 2022.
रिव्यू तथा ब्रांड
(1) Amazon Basics Rechargeable LED Light
अमेजन पर मूल्य
Amazon का यह रिचार्जेबल लाइट शानदार आइटम हैं। इसके द्वारा चारों ओर से लाइट प्राप्त की जा सकती है। इसमें बिजली तथा सोलर दोनों के द्वारा चार्जिंग की व्यवस्था है। बैटरी की क्षमता 3 हजार मिलीएम्पीयर 4 वोल्ट है। इसे सोलर पावर द्वारा 5 से 6 घण्टे में चार्ज किया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर बिजली की सहायता से यह केवल 3 से 4 घण्टे में ही चार्ज हो जाती है। लाइट का पावर खर्च 5 वाठ है।
इसमें हाई ब्राइट 2 एसएमडी टयूब लाइट का प्रयोग किया गया है। लाइट के उपयोग हेतु दो मोड अप एवं डाउन दिये गये हैं। जिससे आप अपनी आवश्यकता के अनुसार इसे उपयोग में ले सकते हैं। उपकरण क बाडी रस्टप्रूफ है। इसमें किसी तरह का धुआं नहीं निकलता है और ना ही गंध आती है। इसे बड़ी आसानी से 3 से 4 घण्टे तक लगातार उपयोग में लाया जा सकता हैं। यह अपेक्षाकृत नई कम्पनी का उत्पाद है। लेकिन इसमें अनेक फीचर्स दिये गये हैं। डयूल चार्ज सिस्टम होने के कारण इसकी उपयोगिता बढ़ जाती है। सबसे बडी बात इसके द्वारा 360 डिग्री पर प्रकाश प्राप्त किया जा सकता है। यह अनेक कलर में उपलब्ण है। अच्छी खरीद है।
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
360 डिग्री लाइट | छोटा आकार |
केवल 5 वाट इनपुट | कमजोर डिजाइन |
डयूल चार्जिग सिस्टम |
(2)Bstar Solar Lamp Emergency Light Bulb
अमेजन पर मूल्य
भारत में यह Folding इमरजेंसी लाइट पहले से ही बिक्री के लिये उपलब्ध है। यह अनेक कलर में बाजार में उपलब्ध है। इसमें सोलर तथा बिजली से चार्जिग की सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त इसमें 1800 मिलीएम्पीयर की लीथियम रिचार्जेबल बेटरी का उपयोग किया गया है। इसका पावर खर्च 5 वाट है। उपकरण में 6 एलईडी का उपयोग किया गया है। यह घर के अंदर तथा बाहर दोनों स्थानों के लिय समान रूप से उपयोगी है। इसे द्वारा चारों ओर लाइट प्राप्त किया जा सकता है।
आसानी से हेडिंल करने के लिये टाप पर हेंगर दिया गया है। इसे फोल्ड करके रखा जा सकता है। इसके अतिरिक्त आप किसान टार्च के समान भी इसे उपयोग में ले सकते हैं। बाड़ी पर चार्जिग के लिये पाइंट तथा इंडीकेटर दिया गया है। यह उपकरण इसी माडल में अनेक कम्पनियों द्वारा बनाया जा रहा है। लेकिन प्रायः सभी इमरजेसी लाइट की बनावट कमजोर है। इसके द्वारा सीमित प्रकाश ही प्राप्त होता है। यदि आपको कभी कभार प्रकाश की आवश्यकता पड़ती है। आप अचानक पावर कट हो जाने पर किसी इमरजेंसी लाइट की तलाश में हैं, तो यह आपके लिये है।
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
मल्टीयूजर उपकरण | सीमित उपयोग के लिये |
3 चार्जिग फंक्शन | अपेक्षाकृत कम प्रकाश |
शानदार ग्रिप एवं हेडिंल |
(3)Rock Light Kisan Torch
अमेजन पर मूल्य
यह 100 वाट की इमरजेंसी लाइट है। मूलतः यह किसान टार्च के नाम से जानी जाती है। लेकिन आप इसे घर पर भी उपयोग में ले सकते हैं। यह मल्टी यूजेज उपकरण है। यह वाटर पू्रफ है। इसलिये आप इसे बरसात में भी उपयोग में ले सकते हैं। इसमें प्रकाश उत्पन्न करने के लिये एलईडी का उपयोग किया गया है। यह गोल्डन एवं सिलवर कलर में खूबसूरती से डिजाइन की गई है। This is an article on Best Emergency lights in India 2022.
यह लेजर तथा ब्लिंकर टार्च है। इसमें बैटरी का उपयोग किया गया है। इसे आप दिये गये चार्जर से चार्ज कर सकते हैं। यह चार्ज करने के लिये 4 से 5 घण्टा का समय लेती है। उसके पश्चात आप इसे लगातार 10 घण्टे तक उपयोग में ले सकते हैं। यह छोटे नगरों तथा ग्रामीण क्षेत्र में अधिक उपयोगी है। जहां अधिक पावर कट होता है। यदि आप घर के साथ साथ बाहर के लिये भी इमरजेंसी लाइट खरीदने का विचार बना रहे हैं, तो यह आपके लिये है।
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
अधिक डयूरेबल है | छोटे शहरों एवं ग्रामों के लिये अधिक उपयोगी |
उपयोग करने में आसान है | सेमी पोर्टेबल टार्च |
अधिक प्रकाश उत्पन्न करती है |
(4)IDOLESHOP Emergency Light
अमेजन पर मूल्य
यह सोलर रिचार्जेबल इमरजेंसी लाइट है। इसमें हाई क्चालिटी 60 एलईडी का प्रयोग किया गया है। जिसकी सहायता से यह अधिक प्रकाश उत्पन्न करता है। आन आफ स्विच, इंडीकेटर तथा मिनी यूएसबी पोर्ट साइड में दिया गया है। पीछे की ओर पकडने के लिये काम्पेक्ट डिजाइन युक्त हेडिंल है। इसे हाई एवं लो ब्राइट में आपरेट किया जा सकता है। आप इसकी सहायता से मोबाइल चार्ज कर सकते हैं। 2 हजार मिली एम्पीयर की बैटरी भी लगाई गई है। इसे चार्ज करने में 3 से 4 घण्टे का समय लगता है। लाइट का बैक अप लगभग 7 घण्टा है। मजबूत डिजाइन वा खूबसूरत बनावट युक्त यह लाइट नीले रंग में उपलब्ध है। घर में उपयोग के लिये बहुत अच्छी खरीद है। लाइट की कीमत भी आम ग्राहक की पहुंच में है।
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
डयूल रिचार्ज पाइंट | गिरकर टूटने का खतरा |
मिनी यूएसबी पोर्ट उपलब्ध | अपेक्षाकृत बड़ा आकार |
60 हाई क्वालिटी एलईडी |
(5)Everest Rechargeable 180 Degree LED Emergency Light
अमेजन पर मूल्य
खूबसूरत लाल सफेद रंग की यह लाइट 180 डिग्री एलईडी इमरजेंसी लाइट है। इसमें नीचे की ओर अलग से रिफलेक्टर दिया गया है। इसमें 24 एलईडी लगाई गई है। जिससे शानदार लाइट मिलती है। इसकी लैड एसिड बैटरी को अच्छी तरह से चार्ज किया जा सकता है। ग्रिप के लिये पीछे की ओर बड़ा वा खूबसूरत हेडिंल दिया गया है। चार्जिग इंडीकेटर, आन आफ स्विच तथा हाई लो ब्राइटनेस सलेक्शन इसे उपयोगी उपकरण बनाते हैं। आप पढ़ रहे हैं आलेख, Best Emergency lights in India 2022.
लाइट का रिफलेक्टर सिलवर कोटिंग से युक्त होने के कारण अच्छी तरह से लाइट को सामने की ओर भेजता है। इसकी सहायता से 5 से 6 घण्टे का बैकअप आसानी से मिल जाता है। इसमें सोलर चार्जिग की व्यवस्था नहीं है। वहीं दूसरी ओर लैड एसिड बैटरी होने के कारण सावधानी से उपयोग की आवश्यकता है। यह मजबूत बनावट तथा आकर्षक डिजाइन से परिपूर्ण उपकरण है। यदि आप सावधानी से उपयोग में लेगें तो बरसो बरस किसी तरह के मेन्टेनेंस की आवश्यकता नहीं होगी। अवश्य खरीदें।
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
शानदार मजबूत डिजाइन | लैड एसिड बैटरी |
अधिक बैकअप टाइम | अधिक चार्जिग टाइम |
ओवर चार्जिग इंडीकेटर उपलब्ध |
You are reading an article on Best Emergency lights in India.
(6)ZIUM Rechargeable LED Emergency Light
अमेजन पर मूल्य
यह सोलर इमरजेंसी लाइट 4 हजार मिलीएम्पीयर क्षमता की है। यह खूबसूरत दो कलर में उपलब्ध है। इसमें लाइट की तीव्रता को परिवर्तित करने के लिये स्विच उपललब्ध है। इसके साथ ही मिनी यूएसबी दिया गया है। यह पुरानी लालटेन के समान है। एलईडी से युक्त यह इमरजेंसी लाइट अच्छा प्रकाश उत्पन्न करती है। लाइट का बेस हेवी होने के कारण यह गिरती नहीं है। उपर की ओर सुविधाजनक हेडिंल दिया गया है। जिसकी सहायता से इसे कहीं भी ले जाया जा सकता है। यह लाइट 4 घण्टे का बैकअप देती है। इसे आप सोलर से भी चार्ज कर सकते हैं। यह चार्जिग में 4 से 5 घण्टा का समय लेती है। आपकी सीमित जरूरतों के लिये इसे खरीद सकते हैं।
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
तेज प्रकाश | सीमित उपयोग के लिये |
डयूल कलर डिजाइन | परंपरागत डिजाइन |
सोलर चार्जिग उपलब्ध |
(7)Dankhra Onlite L8118 Rechargeable Emergency Light Bulb
अमेजन पर मूल्य
यह 100 वाट की इमरजेंसी लाइट है। इसमें एीएफएल का उपयोग किया गया है। लाइट की ब्राइटनेंस बहुत अच्छी है एवं यह दो खूबसूरत कलर है। मूलतः टयूबलाइट एमरजेंसी लाइट है। आप इसे घर के साथ साथ आफिस आदि में भी उपयोग में ले सकते हैं। यह घर के होल्डर में लगाई जा सकती है। जिसे वहीं से चार्ज भी किया जा सकता है। इसमें हाई क्वालिटी रिचाजेबल 5 हजार मिलीएम्पीयर बैटरी का उपयोग किया गया है। चार्जिग के पश्चात यह 3 से 4 घण्टे का बैकअप देती है। इसे आप होल्डर में लगे ही चार्ज कर कसते है। चार्ज होने में यह 4 से 5 घण्टे का समय लेती है। लेकिन यह पोर्टेबल नहीं है। लम्बे समय तक अच्छी सर्विस देने वाली टयूबलाईठ है। यदि आप किसी कमरे में इसे लगाना चाहते हैं तो खरीदें।
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
हाई क्चालिटी सीएफएल | पोर्टेबल नहीं है |
100 वाट पावर | सोलर चार्जर उपलब्ध नहीं |
ब्राइट लाइट |
(8)Havells GlanzRechargeable Solar Light
अमेजन पर मूल्य
प्रसिद्ध कम्पनी हैवल्स की यह लाइट 1.5 वाट की है। कम्पनी ने इसे खूबसूरत लाल रंग में बाजार मे उतारा है। उपकरण में सामने की ओर तीन हाई क्वालिटी एलईडी लगाई गई है। वहीं दूसरी ओर पीछे की तरफ सोलर सेल है। इस सेल की सहायता से भी आप इसे चार्ज कर सकते हैं। उपर की ओर पकड़ने के लिये रिबन लगाया गया है। इसी ओर आन आफ के लिये स्विच भी है। लाइट की डिजाइन मजबूत तथा आकर्षक है। इसे चार्ज करने में लगभग 10 घण्टे का समय लगता है। आप इसे मोबाइल चार्जर से भी चार्ज कर सकते हैं। एक बार चार्ज हो जाने पर यह लगभग 4 घण्टे का बैकअप देता है।
उपकरण में ही मेन्टेनेंस फ्री 900 मिलीएम्पीयर की बैटरी दी गई है। यह केवल सामने की ओर ही लाइट डाल सकती है। इसलिये इसे उपयोग करने पर लाइट के लिये दिशा परिवर्तन करना होता है। कम्पनी इस पर 6 माह की वारंटी दे रही है। लम्बे समय तक सर्विस देने वाली इस लाइट की बनावट तथा डिजाइन आकर्षित करती है। यह भार में काफी हलकी है इसलिये इसे कहीं भी लाया ले जाया जा सकता है। अन्य इमरजेंसी लाइट की अपेखा इसकी कीमत कुछ अधिक है, लेकिन यह बड़ा ब्रांड है। इसलिये खरीद सकते हैं। उपकरण की लम्बी सर्विस आपको निराश नहीं करेगी।
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
प्रसिद्ध ब्रांड | सीमित उपयोग के लिये |
शानदार डिजाइन | कम पावर की बैटरी |
मजबूत बनावट |
(9)Care 4 Rechargeable Led Torch Light
अमेजन पर मूल्य
यह इमरजेंसी लाइट टयूब 100 वाट पावर के साथ उपलब्ध है। इसकी डिजाइन बहुत आकर्षक है। पूरा उपकरण वाटरपू्रफ बनाया गया है। जिससे आपको बरसात के मौसम में भी उपयोग करने में कोई कठिनाई नहीं होगी। वास्तव में यह किसान टार्च है, जिसे आउटडोर उपयोग में लाया जाता है। लेकिन इसे आप घर पर भी उपयोग में ले सकते हैं। सामने की ओर बड़ा सिल्वर रिफलेक्टर लगाया गया है। यह एलईडी से प्राप्त प्रकाश को अधिक दूरी तक फैंकने में सक्षम है।
लाइट का चार्जिग टाइम लगभग 8 घण्टा है। यह फुल चार्ज हो जाने पर 5 घण्टे तक बैकअप दे सकता है। इसलिये इसे घर के बाहर भी उपयोग में लाया जा सकता है। इसका भार अधिक है तथा इसे सेमी पोर्टेबल कहा जा सकता है। लेकिन मजबूत बनावट तथा आकर्षक डिजाइन इसे छोटे शहरों एवं ग्रामों उपयोग लायक बनाती है। आप घर के अतिरिक्त बाहर भी लाइट चाहते हैं तो इसे खरीदें। आप पढ़ रहे हैं आलेख, Best Emergency lights in India 2022.
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
खूबसूरत डिजाइन | रिचार्ज टाइम अधिक है |
बहु उपयोगी उपकरण | सेमी पोर्टेबल |
अधिक बैकअप |
(10)Philips Ujjwal Mini Lantern
अमेजन पर मूल्य
फिलिप्स का नाम ही काफी है, इसके उपकरण लोग नाम से खरीद लेते हैं। कम्पनी ने इसे घर में उपयोग के लिये बनाया हैं यह परंपरागत लालटेन के समान हैं इसके अंदर 16 हाइ्र्र क्वालिटी एलईडी लगाये गये हैं। यह चारों ओर प्रकाश देने में सक्षम है। इसमें चार्जिग इंडीकेटर तथा स्विच दिया गया है। उपकरण शानदार नीले कलर में उपलब्ध है। इसका पावर 4 वाट है। किसी छोटे से कमरे को प्रकाशवान करने के लिये यह सक्षम है। You are reading an article Best Emergency lights in India 2022.
उपकरण के द्वारा आप पढाई कर सकते हैं। क्योंकि इसका पावर 100 ल्यूमेन है। यह पूरी तरह से चार्ज होने में 4 घण्टे का समय लेता है। एक बार चार्ज हो जाने के पश्चात इससे 4 घण्टे का बैकअप प्राप्त किया जा सकता है। इसके अंदर अलग से कोई बैटरी नहीं लगाई गई है। इसमें सोलर चार्जिग की व्यवस्था भी नहीं है। यह सामान्य एमजेंसी लाइट है, जिससे आप सीमित कामकाज के लिये प्रकाश प्राप्त कर सकते हैं। डिजाइन आकर्षक तथा फिनिशिंग शानदार है। उपर की ओर पकड़ने के लिये सुविधाजनक हेडिंल दिया गया है। कम्पनी इस पर 6 माह की वारंटी दे रही है। उपकरण में उपलब्ध फंक्शन तथा फीचर्स के लिहाज से कीमत अधिक है। लेकिन फिर भी स्थापित ब्रांड पसंद करने वाले इसे खरीद सकते हैं।
Pros (सुविधा) | Cons (असुविधा) |
स्थापित ब्रांड | सीमित फीचर्स |
शानदार फिनिशिंग | अधिक कीमत |
हाई ब्राइट लाइट |
Best Emergency lights in India
आप स्मार्ट हैं इसमें कोई शक नहीं है। क्या आप अपने घर के बल्ब को भी स्मार्ट बनाना चाहते हैं। खरीदें स्मार्ट बल्ब आपके घर को रोशन करने एवं चार चांद लगाने के लिये।
उपयोग हेतु टिप्स
- हमेशा हाई क्वालिटी इमरजेंसी लाइट का चयन करें।
- लाइट में सोलर चार्जिग की व्यवस्था होना चाहिये।
- किसी अच्छे लाइट में बैटरी तथा सोलर चार्जर अवश्य होता है।
- लाइट का बैकअप कम से कम 3 घण्टा हो तो बेहतर होगा।
- किसान टार्च को तब ही खरीदें जब आप इसे बाहर भी उपयोग में लेना चाहते हैं।
- होल्डर में लगने वाली इमरजेंसी लाइट बेहतर होती है, कोशिश करें कि स्टडी रूम, डाइंग रूम तथा बच्चों के कमरे के लिये इसे लगाये।
- जहां तक हो सके लैड बैटरी तथा लिक्विड वाली लाइट खरीदने से बचें।
- इमरजेंसी लाइट में मिनी यूएसबी होना आज की जरूरत है। इसे देखकर ही खरीदें।
Read about Best voltas AC in India with in your budget.
आपके प्रश्नों के उत्तर
प्र. ब्रांडेड अथवा लोकल में से कौनसी इमरजेंसी लाइट खरीदना चाहिये?
उ. यदि लोकल लाइट में सभी आवश्यक फंक्शन है तथा आप उससे संतुष्ट है तो इसे खरीदें।
प्र. लाइट किस तरह की खरीदना चाहिये?
उ. कोई विशेष मापदंड नहीं है, लेकिन फिर भी सोलर चार्जिग तथा लीथिम बैटरी युक्त लाइट अध्कि पंसद की जाती है।
प्र. किसी अच्छी लाइट में कितना बैकअप होना चाहिये?
उ. लाइट में कम से कम 4 घण्टे का बैकअप होना चाहिये।
प्र. प्रायः सभी लाइटों में चार्जिग समय अधिक क्यों लगता है।
उ. सभी तो नहीं पर अधिकाशं लाइटैं फास्ट चार्ज को सपोर्ट नहीं करती है। इसलिये अधिक समय लगता है।
प्र. एमरजेंसी लाइट की आयु कितने वर्ष होती है?
उ. इमरजेंसी लाइट में केवल बैटरी खराह होती है। लेकिन इनकी रिपेरिंयग महंगी होती है। अतः 3 से 4 वर्ष के पश्चात बदलना ही बेहतर है।

श्रीमती सुचेता शुक्ला
Home & kitchen appliances adviser. Modern cooking expert. Writer of this article. आप Best Emergency light in India 2022. से संबंधित सलाह के लिये निःसंकोच मेल करें। mail id is suchetaji25@gmail.com
Please read following article —
- Best Inverter split AC in India with reviews.
- Best wall mount fan with reviews & buying guide.
- Excellent Tower air cooler for your loving home.