Best Samsung Washing Machines 2022 Reviews & Buying Guide

Best Samsung Washing Machines सेमसंग वाशिंग मशीन

मित्रों आजकल वाशिंग मशीन लगभग प्रत्येेक घर की जरूरत है। सभी अपनी जरूरत के अनुसार वाशिंग मशीन का चुनाव करत हैं। हमने इस लेख में सेमसंग वाशिंग मशीन पर रिव्यू किया है। सेमसंग भारत का जाना पहचाना होम एप्लायंसेस ब्रांड बन चुका है। हमने लेख में 4 सेमी. आटोमेटिक (Semi Automatic Washing Machines), 3 फुल्ली आटोमेटिक (Fully Automatic Top Loading Washing Machine) तथा 3 फ्रंट लोडिंग वाशिंग मशीन (Fully-Automatic Front Loading Washing Machine) चुनी है। वैसे तो सेमसंग की वाशिंग मशीन की एक बड़ी रेंज है। लेकिन इस रिव्यू में लगभग प्रत्येक सिगमेंट की एक मशीन शामिल की गई है। मित्रों आइये शुरू करते हैं, Best Samsung Washing Machines 2021 Reviews & Buying Guide.

क्या आप अन्य किसी ब्रांड की Fully Automatic Washing Machine खरीदने जा रहे हैं? रूकिये पहले उनके रिव्यू यहां पढ़ लीजिये, अन्यथा आप सही चुनाव नहीं कर पायेगें।

लेख को निम्न भागों में बांटा गया है–

मित्रों क्या आप अन्य उपयोगी विषयों पर भी शानदार लेख पढ़ना चाहते हैं? First View & Opinion पर विजिट करें।

वाशिंग मशीन की सामान्य जानकारी

मित्रों जैसा कि आप जानते हैं वाशिंग मशीन तीन प्रकार की होती है।
सेमी आटोमेटिक
टाॅप लोडिंग फुल्ली आटोमेटिक
फ्रंट लोडिंग आटोमेटिक
प्रत्येक की अपनी अपनी विशेषताएं होती है। यह विशेषताएं हमने अपने दूसरे अन्य रिव्यू में लिखी है। हम चाहते हैं कि आपका कीमती समय बर्बाद ना हो। इसलिये हम उन विशेषताओ को यहां दोहरा नहीं रहे हैं। हम उनके लिंक यहां दे रहे हैं जिससे आप जानकारी प्राप्त कर सकेगें।
इनकी सामान्य जानकारी के लिये निम्न लिंक पर क्लिक करें-

Please about Front loading washing machine.

रिव्यू तथा सलाह

1. Samsung 6.0 Kg Semi-Automatic Washing Machine

अमेजन पर मूल्य

माॅडल नम्बर: WT60R2000LL/TL

कम्पनी की यह Semi Automatic Washing Machines 6 किलो क्षमता की है। यह 3 से 4 लोगों के परिवार के लिये उपयुक्त है। इस माॅडल को 5 स्टार रेटिंग मिली है। जिससे इसकी गुणवत्ता का पता चलता है। इसे लाइट ग्रे तथा बैगनीं कलर में बनाया गया है। बाडी हाई क्वालिटी एबीएस प्लास्टिक की है। उपकरण की सेन्ट्रल जेट टेक्नोलाॅजी कपड़ों की धुलाई बहुत अच्छी तरह से करती है।

मशीन पर 3 नाब दिये गये हैं । जिसकी सहायता से इसे आपरेट किया जा सकता है। पहली नाब की सहायता से कपड़े धोने का कार्य अलग अलग स्पीड में किया जा सकता है। दूसरी नाब पानी की दिशा बदलने अथवा इसे बाहर निकालने के लिये है। तीसरी नाब की सहायता से कपड़े सुखाने के कार्य किया जाता है। यह भी अलग अलग सेटिंग के माध्यम से हो सकता है।

ड्रायर का आरपीएम 700 है। यह काफी अच्छा है। मशीन के ड्रायर में एयर टब्रो सिस्टम लगाया गया है। जिससे यह बड़े कपड़ों के सूखने के समय को काफी हद तक कम कर देता है। कपड़ों के मैल को एकत्रित करने के लिये लिंट कलेक्टर दिया गया है। नीचे की ओर केस्टर व्हील दिये गये हैं। जिससे इसे कहीं भी ले जाना आसान हो जाता है। कम्पनी इस मशीन पर 2 वर्ष की वारंटी दे रही है। मोटर पर 5 वर्ष की वारंटी है।

सलाह : यह सेमसंग का बेसिक माॅडल है। मशीन की रेटिंग 5 स्टार प्रभावित करती है। उपकरण को छोेटे भारतीय परिवारों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। अमेजन पर इसका मूल्य रूपये 9166 है। शानदार क्वालिटी के कारण अवश्य खरीदें।

उपकरण की विशेषताएं

  • मजबूत एबीएस प्लास्टिक बाडी
  • 5 स्टार रेटिंग
  • एयर turbo टेक्नोलाॅजी
  • केस्टर व्हील लगाये गये हैं

2. Samsung 7.5 Kg Semi-Automatic वाशिंग मशीन

अमेजन पर मूल्य

माॅडल नम्बर: WT75M3200HB/TL

सेमसंग की यह मशीन 7-5 किलो क्षमता की है। इसे कम्पनी ने 5 लोगों के परिवार के लिये डिजाइन किया है। मशीन का आरपीएम 1300 है। बाडी अच्छी क्वालिटी के एबीएस प्लास्टिक से बनी है। बाडी पर चार नाब लगाई गई है। इसकी सहायता से कपड़े धोने के कार्य को सुविधाजनक हो जाता है।

वाश टाइमर तथा वाश सलेक्टर की सहायता से कपड़े धोने का कार्य अच्छी तरह से किया जा सकता हैं वहीं ड्रेन सलेक्टर की मदद से पानी बाहर किया जा सकता है। स्पिन सलेक्टर तथा टाइमर कपड़े सुखाने के लिये है। मशीन के अंदर बड़ा पल्सेटर लगाया गया है। जिससे कपड़े अच्छी तरह से घूमते हैं। उनका मैल लिंट कलेक्टर में एकत्रित हो जाता है। नीचे की ओर केस्टर व्हील भी दिये गये हैं। कम्पनी मशीन पर 2 वर्ष एवं मोटर पर 5 वर्ष की वारंटी दे रही है।

सलाह: कम्पनी का यह माॅडल हेवी डयूटी माॅडल है। इसे कम्पनी ने मध्यम परिवार की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया है। अधिक आरपीएम होने के कारण कपड़ों की धुलाई अच्छी तरह से हो जाती है। अमेजन पर इस शानदार मशीन का मूल्य रूपये 11700 रूपये है। मशीन खरीदनें योग्य है।

उपकरण की विशेषताएं

  • आकर्षक डिजाइन
  • मजबूत बनावट
  • अधिक आरपीएम
  • हेवी डयूटी माॅडल
  • 4 नाब सलेक्टर

3. Samsung 8.5 Kg Semi-Automatic Washing Machine

अमेजन पर मूल्य

माॅडल नम्बर: WT85R4200LL/TL

कम्पनी का यह माॅडल 8.5 किलो क्षमता का है। यह 6 से 8 लोगों के परिवार के लिये उपयुक्त है। मशीन की रेटिंग 5 स्टार है। यह बिजली की बचत करने वाली मशीन है। मशीन को ग्रे एवं ब्लेक कलर में डिजाइन किया गया है। इसकी बनावट आकर्षक एवं मजबूत है। बाड़ी एबीएस प्लास्टिक से बनी है। नीचे की ओर व्हील भी दिये यय हैं मशीन का आरपीएम 1350 है।

वाशर के अंदर बड़ा पल्सेटर लगाया गया है। यह कपड़ों को धोकर उनका मेल निकाल देता है। यह मैल वैज्ञानिक तरीके से बनाये गये लिंट कलेक्टर में एकत्रित होता है। इसका एयर टब्र्रो सिस्टम हेवी कपडो को भी जल्दी तथा अच्छी तरह से सुखाता है। मशीन पर कम्पनी 2 वर्ष तथा मोटर पर 5 वर्ष की वारंटी दे रही है।

सलाह : यह माॅडल बड़े परिवार के लिये काफी उपयोगी है। आकर्षक डिजाइन तथा मजबूत बनावट प्रभावित करती है। मशीन का ढक्कन पारदर्शी होने के कारण कपड़ों की धुलाई देखी जा सकती है। अमेजन पर इस उपयोगी मशीन का मूल्य रूपये 13249 है। खरीदनें योग्य मशीन है।

उपकरण की विशेषताएं

  • बड़े परिवार के लिये उपयोगी
  • मजबूत बनावट
  • बड़ा पल्सेटर
  • अधिक आरपीएम
  • पारदर्शी ढक्कन

4. Samsung 9.5 Kg Semi-Automatic Washing Machine

अमेजन पर मूल्य

माॅडल नम्बर: WT95A4200LL

सेमसंग की यह सेमी आटोमेटिक वाशिंग मशीन 9.5 किलो क्षमता की है। यह मशीन पूरी तरह से 8.5 किलो की मशीन के समान है। इसकी सभी विशेषताएं वही है। केवल क्षमता का अंतर है। आप इसके संबंध में पूर्व में पढ़ चुके हैं। अतः हम इस Semi Automatic Washing Machines की जानकारी को रिपीट नहीं कर रहे हैं।

सलाह : अधिक क्षमता की Semi Automatic Washing Machines खरीदना चाहते है तो अवश्य खरीदें। अमेजन पर इसका मूल्य रूपये 14180 है।

उपकरण की विशेषताएं

  • इस रिव्यू के क्रमांक 3 की मशीन के समान

5. सेमसंग 6.5 kg Fully-Automatic वाशिंग मशीन

अमेजन पर मूल्य

माॅडल नम्बर: WA65A4002VS/TL

सेमसंग की यह फुल्ली आटोमेटिक वाशिंग मशीन 6.5 किलो क्षमता की है। Fully Automatic Top Loading Washing Machines का आरपीएम 680 है। 4 लोगों के परिवार के लिये यह मशीन उपयोगी है। इसे आसानी से आपरेट किया जा सकता है। इसमें कपड़े धोने के लिये 6 वाश प्रोग्राम दिये गये हैं। यह प्रत्येक कपड़े की जरूरत के अनुसार है। उपकरण की सेन्ट्रल जेट टेक्नोलाॅजी एलईडी कन्ट्रोल पेनल के साथ है।

एयर टब्र्रो, वाटर लेबल इंडीकेटर तथा चाइल्ड लाक इसके विशेष फीचर्स है। Best Samsung Washing Machines में डायमंड फिनिशिंग वाला ड्रम लगा हुआ है। इसका बड़ा पल्सेटर अच्छी तरह से धुलाई करता है। डिटरजेंट रखने के लिये अलग से कम्पार्टमेंट दिया गया है। जिससे इसकी बचत होती है। शानदार एबीएस प्लास्टिक बाडी आकर्षक है। मशीन पर कम्पनी 2 वर्ष की वारंटी दे रही है। मोटर पर भी 2 वर्ष की वारंटी है।

सलाह : सेमसंग के फुल्ली आटोमेटिक सिगमेंट में यह बेसिक माॅडल है। यह आधुनिक तथा उपयोगी फीचर्स के साथ है। इसमें सभी आवश्यक फंक्शन है। 6 वाश सलेक्शन मोड अधिक उपयोगी है। अमेजन पर इसका मूल्य रूपये 14190 है। इस कीमत पर यह काफी अच्छा सौदा है।

उपकरण की विशेषताएं

  • बेसिक माॅडल है
  • सेन्ट्रल जेट टेक्नोलाॅजी
  • 6 वाश प्रोग्राम के साथ
  • डायमंड फिनिश ड्रम
  • चाइल्ड लाक है

6. सेमसंग 6.5 Kg Inverter Fully-Automatic Washing Machines

अमेजन पर मूल्य

माॅडल नम्बर : WA65T4262GG/TL

कम्पनी की यह Fully Automatic Top Loading Washing Machines भी 6.5 किलो क्षमता की है। यह इन्वर्टर टेक्नोलाॅजी के साथ है। इसलिये यह कम्पनी का विशिष्ट माॅडल है। इसका आरपीएम 680 है। यह 4 लोगो के परिवार के लिय उपयुक्त है। यह माॅडल 3 स्टार रेटिंग के साथ है इसलिये बिजली की बचत करने में सक्षम है। पल्सेटर को बड़ा बनाया गया है।

कन्ट्रोल पेनल भी आकर्षक एवं उपयोग में सरल है। इसके 6 वाश प्रोग्राम प्रायः सभी तरह के कपड़ों की धुलाई अच्छे तरीके से कर सकता हैं। पेनल पर एलईडी डिसप्ले दिया गया है। मशीन के अंदर की ओर डिटरर्जेट बाक्स है। जिससे आवश्यकतानुसार डिटरजेंट खर्च होता है। नीचे की ओर व्हील दिये गये हैं। जिससे इसे लाना ले जाना आसान हो जाता है। कम्पनी इस Fully Automatic Top Loading Washing Machines पर 3 वर्ष तथा मोटर पर 12 वर्ष की वारंटी दे रही है।

सलाह : यह Fully Automatic Top Loading Washing Machines माॅडल 3 स्टार रेटिंग के साथ है। इसकी बनावाट आकर्षक तथा टिकाउ है। अमेजन पर इस मशीन की कीमत रूपये 15990 है। मशीन रफ टफ उपयोग के लिये है। अवश्य खरीदें।

उपकरण की विशेषताएं

  • 6.5 किलो क्षमता
  • 3 स्टार रेटिंग
  • 6 वाश प्रोग्राम
  • 3 वर्ष की वारंटी
  • आकर्षक कन्ट्रोल पेनल

7. सेमसंग 11 Kg Inverter Fully-Automatic Washing Machine

अमेजन पर मूल्य

माॅडल नम्बर : WA11J5751SP/TL

सेमसंग की यह शानदार Fully Automatic Top Loading Washing Machines 11 किलो क्षमता की है। मशीन का आरपीएम 700 है। इसे 5 स्टार रेटिंग मिली है। जिससे इसकी क्वालिटी का पता चलता है। यह इन्वर्टर टेक्नोलाॅजी के साथ है। बचत के साथ ही यह क्वालिटी उपकरण है। आपका परिवार 7-8 लोगों का यह तो यह उपयोगी रहेगी। इसमें बबल टेक्नोलाॅजी का प्रयोग किया गया है। मशीन के टाॅप पर कन्ट्रोल पेनल दिया गया है। यह आकर्षक तथा सुविधाजनक है। इसकी सहायता से मशीन को अच्छी तरह से आपरेट किया जा सकता है।

मशीन में 9 वाश प्रोग्राम दिये गये हैं। इसके अतिरिक्त कुछ शानदार तथा उपयोगी फीचर्स भी हैं। जैसे एक्टिव वाश, चाइल्ड लाक, स्मार्ट चेक, मैजिक फिल्टर, डिले एण्ड आदि। यह सभी मशीन को स्मार्ट बनाते है, इनसे कार्य करने में सुविधा हो जाती है। पल्सेटर को वैज्ञानिक ढंग से डिजाइन किया गया है। यह बहुत अच्छी तरह से मैल निकाल देता है। यह मैल मशीन के अंदर लगे हुये लिंट कलेक्टर में एकत्रित हो जाता है। इसका डायमंड ड्रम कपड़ों को अच्छी तरह से सुखाने का कार्य करता है

स्मार्ट चेक मशीन का विशेष फंक्शन है। जिसे मोबाइल एप के माध्यम से उपयोग में लाया जाता है। यदि मशीन में किसी तरह की समस्या हो तो यह फंक्शन उसकी जानकारी देता है। इस शानदार मशीन पर कम्पनी 3 वर्ष की वारंटी दे रही है। मोटर पर अलग से 10 वर्ष की वारंटी है।

सलाह : सेमसंग का यह उपकरण हाई लेवल मशीन है। इसकी शानदार बनावट, डिजाइन तथा बिल्ट क्वालिटी प्रभावित करती है। अमेजन पर इसका मूल्य रूपये 39990 है। आपके पास बजट हो ता इसे ही खरीदें।

उपकरण की विशेषताएं

  • शानदार डिजाइन बिल्ड क्वालिटी
  • बड़ा पल्सेटर
  • डायमंड ड्रम
  • 5 स्टार रेटिंग
  • अनेक उपयोगी फंक्शन

8. सेमसंग 6.0 Kg Front Loading वाशिंग मशीन

अमेजन पर मूल्य

माॅडल नम्बर : WW60R20GLMA/TL

सेमसंग की यह 6 किलो क्षमता की Front Loading Washing Machine है। यह 5 स्टार रेटिंग के साथ है। मशीन का आरपीएम 1000 है। कम्पनी ने इसमें इन्वर्टर टेक्नोलाॅजी का प्रयोग किया है। यह मशीन बिजली की बचत करती है। इसमे कन्ट्रोल पेनल काफी बड़ा है, यह सामन की ओर दिया गया है। इस पर एलईडी डिसप्ले दिया गया है।

इस उपकरण में 3 वाश प्रोग्राम है। जिनकी सहायता से कपड़े अच्छी तरह से साफ किये जा सकते हैं। ड्रम स्टेनलैस स्टील का है इसके साथ ही बड़ा पल्सेटर लगाया गया है। यदि आप कपड़े गर्म पानी से धोना चाहते हैं तो मशीन में हीटर लगाया गया है। जिसका उपयोग किया जा सकता है। कम्पनी मशीन पर 3 वर्ष तथा मोटर पर 10 वर्ष की वारंटी दे रही है।

सलाह : कम्पनी की यह Front Loading Washing Machine आकर्षक डिजाइन एवं बनावट के साथ है। इसमें आधुनिक तकनीक का प्रयोग किया गया है। अमेजन पर यह रूपये 21990 में उपलब्ध है। यदि आप क्वालिटी चाहते हैं तो फ्रंट लोडिंग आटोमेटिक मशीन चुनें।

उपकरण की विशेषताएं

  • 3 वाश प्रोग्राम
  • डायमंड ड्रम
  • सुपर हाइजेनिक सिस्टम
  • 1000 आरपीएम
  • बड़ा पल्सेटर

9.Samsung 6.0 Kg Inverter Front Loading Washing Machine

अमेजन पर मूल्य

माॅडल नम्बर : WW61R20GLMW/TL

सेमसंग की यह Front Loading Washing Machine 6 किलोग्राम की है। यह इन्वर्टर टेक्नोलाॅजी पर कार्य करने वाली 5 स्टार रेटिंग मशीन है। इसका पेनल क्रमांक 8 पर रिव्यू की गई मशीन से कुछ अलग हैं
मशीन के शेष फंक्शन तथा control no. 8 review के समान है।

उपकरण की विशेषताएं

  • 3 वाश प्रोग्राम
  • डायमंड ड्रम
  • सुपर हाइजेनिक सिस्टम
  • 1000 आरपीएम
  • बड़ा पल्सेटर

10. सेमसंग 6 Kg Inverter Fully-Automatic Front Loading Washing Machine

अमेजन पर मूल्य

माॅडल नम्बर : WW60R20EKMW/TL

सेमसंग ब्रांड का यह 6 किलो क्षमता का अन्य माॅडल है। यह इन्वर्टर Front Loading Washing Machine बिजली की बचत करती है। मशीन का आरपीएम 1000 है। इसका कन्टा्रेल पेनल बड़ा तथा इंडीकेटर के साथ है। जिसमें एलईडी इंडीकेटर लगाया गया है। यह 5 लोगों के परिवार के लिये उपयुक्त है। इसका पल्सेटर बड़ा हैं। कपड़े धोने के लिये हाइजेनिक डायमंड ड्रम लगाया गया है। इसकी इको बबल तथा बबल सोक तकनीक इसे दूसरी मशीनों से अलग करती है। गर्म पानी के लिये सिरेमिक हीटर लगाया गया है।

Best Samsung Washing Machines में नीचे की तरफ केस्टर व्हील लगाये गये हैं। जिससे इसे आसानी ये शिफट किया जा सकता है। मशीन की बाडी आकर्षक तथा फिनिशिंग शानदार है। यह शाकप्रूफ बाडी है। मशीन को चलाने पर बहुत कम शोर उत्पन्न होता है। मशीन में क्विक वाश सिस्टम दिया गया है। इसका स्मार्ट चेक मोबाइल एप की सहायता से कार्य करता है। जिससे मशीन में कोई खराबी आने पर पता चलता है। कम्पनी मशीन पर 3 वर्ष तथा मोटर पर 10 वर्ष की वारंटी दे रही है।

सलाह: यह कम्पनी का एडवांश माॅडल है। जिसमें स्मार्ट चेक सिस्टम लगाया गया है। जिससे मशीन की खराबी को ट्रेस किया जा सके। अमेजन पर इसका मूल्य रूपये 31900 है। शानदार उपकरण पसंद करने वालों के लिये अच्छी खरीद हैं।

उपकरण की विशेषताएं

  • स्मार्ट चेक सिस्टम लगाया गया है
  • 1000 आरपीएम
  • बबल सोक तकनीक पर आधारित
  • गर्म पानी के लिये सिरेमिक हीटर है
  • क्विक वाश सिस्टम उपलब्ध है

उपयोग हेतु टिप्स

  • आप यह अवश्य देखें की कपड़ों को मशीन में धोया जा सकता है अथवा नहीं?
  • कभी भी ड्रायक्लीन होने वाले कपड़ों को सेमसंग मशीन में वाश ना करें।
  • किसी भी प्रकार की मशीन के टब को निर्धारित लेवल तक ही भरें।
  • मशीन के बाक्स में हाई क्वालिटी डिटरजेंट का प्रयोग करें।
  • आटोमेटिक मशीन के बारे में अच्छी तरह से जान समझ लें उसके पश्चात ही उपयोग में लें।
  • सेमसंग मशीन/Semi Automatic Washing Machines की निर्धारित क्षमता से अधिक कपड़े ना भरें।
  • मशीन की क्षमता के अनुसार कपड़े मशीन के अदंर डालें।
  • प्रत्येक प्रकार के कपड़ों को वाश करने से पूर्व कपड़ों की पाकिट, डिजाइन तथा एम्ब्रायड्ररी आदि देख लेें। यदि यह खराब होती है तो कपडे मशीन में ना डालें।
  • फुल्ली आटोमेटिक मशीन को अनावश्यक रूप से बीच में बंद ना करें।
  • फ्रंट लोडिंग मशीन का ढक्कन अच्छी तरह से बदं करें।
  • वाशिंग के पश्चात यह अवश्य देख ले की मशीन मे कोई कचरा, धागा अथवा कपडे का टुकडा फंसा तो नहीं रह गया है।
  • सेमसंग मशीन को हवा में अच्छी तरह से सूखने दें। उसे कपड़े वाश करने के पश्चात तुरंत ही कवर ना करें।

आपके प्रश्नों के उत्तर

प्र. सेमसंग की मशीन ही क्यों खरीदना चाहिये?
उ. आप कोई भी मशीन खरीद सकते हैं। लेकिन सेमसंग आधुनिक डिजाइन, तकनीक तथा बेहतर क्वालिटी प्रोडेक्ट बनाता है। अतः सेमसंग खरीदना मतलब लम्बे समय तक निश्ंिचत होना है।
प्र. मुझे किस तरह की सेमसंग वाशिंग मशीन खरीदना चाहिये?
उ. आप किसी भी तरह की मशीन खरीद सकते हैं। यह आपके बजट, सुविधा तथा उपयोग पर निर्भर करता है।
प्र. अमेजन से खरीदने पर कैसे मशीन पहुंचेगी?
उ. आपके पास मशीन कम्पनी द्वारा भेजी जायेगी। इसकी आपको चिंता नहीं करना है।
प्र. बाजार से एवं आनलाईन खरीदनें में क्या अंतर है?
उ. आप बाजार से भी खरीद सकते हैं। लेकिन भुगतान की लचीली सुविधा, इंस्टालेशन तथा रिटर्न की जो सुविधा अमेजन पर है वह कहीं नहीं है।

प्र. मैं समझ नहीं पा रहा हूं कि किस तरह की मशीन खरीदूं?
उ. यदि पहली बार मशीन खरीद रहे है तो बेहतर होगा कि सेमी आटोमेटिक खरीदें।
प्र. Front लोडिग एवं टाॅप लोडिंग में से कौनसी मशीन का चयन करना चाहियें? मेरे पास बजट है तथा जगह भी है?
उ. भारत में अभी फ्रंट लोडिंग की शुरूआत ही हैं। हो सकता है इसके उपयोग में कोई परेशानी हो अतः टाॅप लोडिंग मशीन पहले खरीदें।
प्र. मेरे पास पहले से दूसरे ब्रांड की मशीन है, फिर इसे क्यों खरीदा जाये?
उ. आपकी मशीन यदि 5 अथवा 6 वर्ष पुरानी हो गई हो तो उसे बदल लें।

निष्कर्ष

लेख में सेमसंग वाशिंग मशीन का रिव्यु है। हमने 10 मशीन के रिव्यू किये हैं। इसके अतिरिक्त सेमसंग के अन्य माॅडल भी हैं। आप उनमें से भी चुन सकते हैं। हमने प्रत्येक वर्ग तथा बजट को ध्यान में रखते हुये मशीन का चुनाव किया है। मशीन के फीचर्स तथा अन्य जानकारी के लिये रिव्यू के साथ ही इमेज पर क्लिक करें। आपको मशीन से संबंधित अन्य जानकारी मिल जायेगी।

Best Samsung Washing Machines

श्रीमती सुचेता शुक्ला

Home & kitchen appliances adviser. Modern cooking expert. Writer of this article. आप Best Samsung Washing Machine से संबंधित सलाह के लिये निःसंकोच मेल करें। mail id is suchetaji25@gmail.com

निम्न लेख अवश्य पढ़ें –

अन्य सामान्य विषयों पर जानकारी के लिये First View & opinion पर विजिट करें।

Leave a Comment